Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डीडीसी रियासी बबीला रकवाल ने जिला कैपेक्स बजट 2023-24 के तहत विकासात्मक उपलब्धियों की समीक्षा की

Reasi, Deputy Commissioner Reasi, Babila Rakwal, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Reasi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियासी , 08 Jul 2023

Last updated on: Jul 08, 2023, 00:00 IST

जिला विकास आयुक्त रियासी, बबीला रकवाल ने जिला कैपेक्स बजट 2023-24 के तहत विकासात्मक उपलब्धियों और कार्यों की स्थिति की समीक्षा हेतु जिला प्रशासनिक परिसर के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक के दौरान, जिला विकास आयुक्त ने शिक्षा, आरडीडी, पीडीडी, पीएचई, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में यूटी कैपेक्स, क्षेत्र विकास निधि, एस्पिरेशनल बॉक डेवलपमेंट प्रोग्राम और एस्पिरेशनल पंचायत डेवलपमेंट प्रोग्राम सहित जिला कैपेक्स बजट के तहत क्षेत्रवार विस्तृत समीक्षा की और प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने प्रस्तावित कार्यों के अनुमान, प्रशासनिक स्वीकृतियां, टेंडर किए गए कार्यों की संख्या, कार्यों का आवंटन, शुरू किए गए और पूरे किए गए कार्यों और अन्य संबंधित मुद्दों की भी समीक्षा की।बैठक में बताया गया कि जिला कैपेक्स 2023-24 के तहत एडीएफ, एबीडीपी और एपीडीपी सहित कुल 3036 कार्य शुरू किए गए हैं, जिनमें 2599 नए कार्य और 437 चालू कार्य शामिल हैं।

संबंधित अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने और इस माह के अंत तक प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया। डीसी ने उन्हें सभी चल रहे कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने और सभी कार्यों को पूरा करने के लिए कार्य सत्र का अधिकतम उपयोग करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त रियासी, मुख्य योजना अधिकारी रियासी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रियासी, कार्यकारी अभियंता आरईडब्ल्यू रियासी, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी, कार्यकारी अभियंता पीएमजीएसवाई रियासी, कार्यकारी अभियंता जल शक्ति रियासी और अन्य सम्बंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Reasi , Deputy Commissioner Reasi , Babila Rakwal , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Reasi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD