Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

बटाला गोली कांडः पंजाब पुलिस ने पश्चिमी बंगाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर भारत-भूटान सरहद से मुख्य दोषी को किया गिरफ़्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों अनुसार पंजाब पुलिस राज्य में अमन-शान्ति और सदभावना बनाई रखने के लिए वचनबद्ध

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Batala Police, Batala, Batala Firing Incident, Indo, Bhutan Border
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/बटाला , 07 Jul 2023

Last updated on: Jul 07, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस के काउन्टर इंटेलिजेंस विंग ने केंद्रीय एजेंसी और पश्चिमी बंगाल पुलिस के साथ सांझे ऑपरेशन के दौरान बटाला गोली कांड के मुख्य दोषी को पश्चिमी बंगाल के अलीपुरदुआर ज़िले में भारत-भूटान बार्डर से गिरफ़्तार करके मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है।

यह जानकारी देते हुये डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को यहाँ बताया कि गिरफ़्तार किया गया 21 वर्षीय मुलजिम आपराधिक पृष्टभूमि वाला है और वह कत्ल के एक केस में ज़मानत पर रिहा था।जानकारी के अनुसार 24 जून, 2023 को बटाला की लकड मंडी में राजीव महाजन, उसके भाई अनिल गुप्ता और उसके पुत्र मानव गुप्ता को दो हमलावरों की तरफ से उनकी इलैक्ट्रॉनिकस की दुकान में दाखि़ल होकर उन पर गोलियाँ चला कर ज़ख़्मी कर दिया था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि तकनीकी जानकारी और सबूतों के आधार पर काउन्टर इंटेलिजेंस, पंजाब ने दोषी व्यक्ति को पश्चिमी बंगाल के अलीपुरदुआर जिले में ट्रेस किया। उन्होंने कहा, “ बटाला पुलिस ने तुरंत पश्चिमी बंगाल के लिए एक टीम रवाना की और वहाँ से पुलिस के साथ सम्बन्धित जानकारी भी सांझी की गई।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी और पश्चिमी बंगाल पुलिस के तालमेल के साथ दोषी व्यक्ति को भारत- भूटान बार्डर से गिरफ़्तार किया है। उन्होंने पश्चिमी बंगाल के डीजीपी का हर तरह के सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया।डीजीपी ने कहा, “प्राथमिक जांच से पता लगा है कि सारा माड्यूल विदेश से हैंडल किया जा रहा था और गिरफ़्तार मुलजिम इस तरह के अपराध करने के लिए विदेशी हैंडलरों से फंड प्राप्त कर रहा था।“

एस. एस. पी बटाला अश्वनी गोतिआल ने बताया कि पुलिस अलग-अलग लीडज़ पर काम कर रही है और इस मामले में बाकी दोषियों को पकड़ने के लिए यत्न जारी हैं और आगे जांच जारी है।इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 103 तारीख़ 24/ 6/ 2023 को भारतीय दंड संहित (आई. पी. सी.) की धारा 452, 307 और 34 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत थाना सिटी बटाला में पहले ही दर्ज है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Batala Police , Batala , Batala Firing Incident , Indo , Bhutan Border

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD