Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य जहां स्वास्थ्य सेवाओं की हो रही मैपिंग : अनिल विज

महाराष्ट्र सियासत पर गृह मंत्री अनिल विज बोले, “भाजपा की बुलेट ट्रेन चलती जा रही है, जो भाजपा की नीतियों से सहमत वह उसमें चढ़ रहा है”

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला छावनी , 06 Jul 2023

Last updated on: Jul 06, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पर स्वास्थ्य सेवाओं की मैपिंग हो रही है। पहले डिमांड बेस पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती थी लेकिन अब आवश्कतानुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। श्री विज गुरुवार को अम्बाला छावनी नगर परिषद में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्वास्थ्य सेवाओं की मैपिंग के लिए कंपनी सर्वे कर रही है और उम्मीद है कि अगले माह इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। 

इसके उपरांत जहां जो-जो स्वास्थ्य सेवाओं की जरुरत होगी वह उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम में 700 बैड का अस्पताल, 162 पीएचसी को चिन्हित करके उन्हें नया बनाया जा रहा है।वहीं, महाराष्ट्र की सियासत पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा की बुलेट ट्रेन चलती जा रही है। अब जो भाजपा की नीतियों से सहमत होता है वह उसमें चढ़ जाता है तो उसको लेकर भी चला जाता है।

यूसीसी पर लाखों लोगों ने अपनी राय दी : गृह मंत्री अनिल विज

आल इंडिया पर्सनल ला बोर्ड के यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) के विरोध में मसौदा तैयार करने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि लॉ कमिशन ने काफी लोगों की राय मांगी है जिसमें लगभग 20 लाख लोगों ने राय दी है और यह भी अपनी राय दे सकते हैं, इसमें क्या एतराज है। मगर बनेगा वहीं जो लॉ कमिशन बनाकर देगी।

प्रदेश कांग्रेस पर गृह मंत्री अनिल विज का तंज, “सूत न कपास, जुलाहे लट्‌ठम-लट्‌ठा”

प्रदेश कांग्रेस को लेकर गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि “सूत न कपास, जुलाहे लट्‌ठम-लट्‌ठा”। उन्होंने कहा कि हुड्‌डा साहब लोगों को गुमराह करने के लिए दिन-रात झूठ बोल रहे हैं। अभी तक यही तय नहीं कि इनका लीडर कौन है, कांग्रेस की सरकार आने वाली नहीं और यह लोगों से झूठे वायदे कर रहे हैं। 

कांग्रेस के पास कुछ नहीं और यह सपने लेते रहे, सपने लेने में कोई टैक्स नहीं। श्री विज ने सुरजेवाला के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष ने कभी नहीं माना कि हम काम कर रहे हैं, विपक्ष का काम है कि विरोध करना, यह कहकर ही यह अपने आप व साथियों को दिलासा देते हैं।

“केजरीवाल आए लूट के खिलाफ थे और आज कांग्रेस से गले मिल रहे हैं, कांग्रेस के खिलाफ बोलते-बोलते इनकी कांग्रेस से दोस्ती हुई” : अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के भाजपा के खिलाफ दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल एक थयोरी पर काम करते हैं कि “एक झूठ को सौ बार बोल दो तो वह झूठ भी सच साबित होने लगता है”। उन्होंने कहा केजरीवाल आए लूट के खिलाफ थे और आज कांग्रेस के साथ गले मिल रहे हैं। इनके मंत्री भ्रष्टाचार मामले में जेल में पड़े हैं, इनका जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ हुआ था। उस समय तत्कालीन कांग्रेस सरकार में व्यापत भ्रष्टाचार था, उनके खिलाफ आवाज उठाकर केजरीवाल ने अपनी पार्टी बनाई। कांग्रेस के खिलाफ बोलते-बोलते आज इनकी कांग्रेस से दोस्ती हो गई है।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD