Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बच्चों के समग्र विकास के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना

Dr Dhani Ram Shandil, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 06 Jul 2023

Last updated on: Jul 06, 2023, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि 3 से 6 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों का समग्र विकास और पोषण सुनिश्चित करने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों के प्रारंभिक चरण में सीखने की प्रक्रिया के अलावा उनकी आहार संबंधी आवश्यकताओं का समुचित ध्यान रखती है।

डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार आंगनवाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन के लिए अविलम्ब पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाएगी। आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष नीलम जसवाल और महासचिव बीना शर्मा ने किया।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पोषण ट्रेकर एप के लिए मोबाइल फोन, रिक्त पदों की भर्ती और सभी ज़िलों में शिकायत निवारण संबंधी बैठक नियमित रूप से आयोजित करने की मांगें प्रस्तुत कीं। मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सचिव एम. सुधा देवी, महिला एवं बाल विकास निदेशालय की निदेशक नीलम ठाकुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Dhani Ram Shandil , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD