Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

अनुराग वर्मा ने पंजाब के 42वें मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला

साफ़, प्रभावशाली, जवाबदेही और पारदर्शी प्रशासकीय सेवाएं मुहैया करवाना होगी प्राथमिकता- अनुराग वर्मा

Anurag Verma, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Vijay Kumar Janjua
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jul 2023

Last updated on: Jul 01, 2023, 00:00 IST

1993 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी श्री अनुराग वर्मा ने शनिवार को राज्य के 42वें मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार संभाला। उन्होंने आज नया पद पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्य सचिव के तौर पर सेवा मुक्त हुए श्री विजै कुमार जंजुआ और सीनियर सिविल अधिकारियों की उपस्थिति में संभाला। पटियाला में अध्यापक परिवार में पैदा हुए श्री वर्मा के पास मुख्य सचिव के मौजूदा पद के इलावा प्रमुख सचिव परसोनल और विजीलैंस का अतिरिक्त चार्ज भी रहेगा।

आज उनके पद संभालने के अवसर पर उपस्थित सीनियर अधिकारियों में डी.के.तिवाड़ी, कुमार राहुल, मालविंदर सिंह जग्गी, विपुल उज्जवल, रामवीर, सोनाली गिरि, ईशा कालिया, गोरी पराशर जोशी, पुनीत गोयल, भुपिन्दर सिंह, नीरू कतियाल गुप्ता और सुखजीत पाल सिंह भी शामिल थे। नए मुख्य सचिव के तौर पर पद संभालने के बाद बात करते श्री अनुराग वर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सेहत, शिक्षा और राज्य के सर्वपक्क्षीय विकास पर ध्यान केंद्रित करने के इलावा राज्य के लोगों को साफ़, प्रभावशाली, जवाबदेही और पारदर्शी प्रशासकीय सेवाएं मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। 

उन्होंने कहा कि नई ज़िम्मेदारी को वह लगन, मेहनत, दृढ़ता के साथ निभाते हुए राज्य सरकार की तरफ से शुरू की लोक भलाई योजनाओं को निचले स्तर पर लागू करने पर ज़ोर देंगे। श्री वर्मा ने कहा कि पंजाब सरहदी राज्य होने के साथ-साथ देश का अन्न भंडार भरने वाला है जिसकी देश में अहम भूमिका है। वह सभी सिविल और पुलिस अधिकारियों के साथ समूह सरकारी कर्मचारियों को साथ ले कर पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कोशिश करेंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि वह ज़मीनी स्तर पर लोगों के सुझावों को साथ ले कर राज्य सरकार के लिए बढिया नागरिक सेवाएं लागू करने पर ध्यान देंगे, ताकि लोगों के कल्याण के लिए सरकार की तरफ से किए जा रहे कामों का जनता को पूरा लाभ मिल सके। इसी तरह लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावशाली ढंग के साथ तत्काल हल पर ज़ोर दिया जाएगा।

बता दे कि श्री वर्मा का पैतृक गांव पटियाला जिले में चलैला है। थापर कालेज पटियाला से इलैक्ट्रानिकस और कम्युनिकेशन की इंजीनियरिंग की डिग्री के गोल्ड मैडलिस्ट श्री वर्मा ने 1993 में यू.पी.एस.सी.सिविल सेवा परीक्षा में देश भर में से सातवां स्थान प्राप्त किया था। श्री वर्मा इस से पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, उद्योग और कामर्स, कानूनी और विधानक मामले, सूचना प्रौद्यौगिकी और निवेश प्रोत्साहन के तौर पर सेवाएं निभा रहे थे। 

उससे पहले उन्होंने ग्रामीण विकास और पंचायतों, आबकारी और कराधान और राजस्व विभाग में शानदार सेवाएं निभाई। विशेष सचिव राजस्व के तौर पर नई पहल करते राजस्व रिकार्ड के कम्प्यूटरीकरन और फ़र्द केन्द्रों की शुरुआत की। आबकारी और कर कमिश्नर के तौर पर लोगों के लिए टैक्स भरने की प्रक्रिया सरल बनाते राजस्व बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। 

वित्त कमिश्नर ग्रामीण विकास पर पंचायत के पद पर रहते गाँवों के लिए अहम योजना मगनरेगा को सफलतापूर्वक ढंग से लागू किया और 1000 से अधिक गाँवों में सेहतमंद माहौल सृजन करते खेल मैदान और खेल पार्क बनाए। हैडक्वाटर में अलग- अलग सेवाएं निभाने से पहले फील्ड पोस्टिंग दौरान श्री वर्मा ने बठिंडा, लुधियाना और जालंधर जैसे अहम जिलों के डिप्टी कमिशनर के तौर पर बढिया और कुशल भरपूर सेवाएं निभाई।

 

Tags: Anurag Verma , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Vijay Kumar Janjua

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD