Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

यूनिफॉर्म सिविल कोड सभी धर्मोँ, राज्यों व वर्गोँ के लोगों की सहमति से ही होना चाहिए लागू : मलविंदर सिंह कंग

...सभी धर्मों और जनजातियों की सहमति और रीति रिवाजो को ध्यान में रखना ज़रूरी

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Uniform Civil Code
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jun 2023

Last updated on: Jun 28, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) का समर्थन करने का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद - 44 में यूनिफॉर्म सिविल कोड का प्रावधान है। इसलिए हम सैद्धांतिक तौर पर इसका समर्थन करते हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक द्वारा इस मसले पर पार्टी का रुख स्पष्ट करने के बाद 'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि देश में सभी धर्मों में विश्वास करने वाले लोग रहते हैं और सभी धर्मों के अलग-अलग धार्मिक रीति-रिवाज एवं कानून है। 

इसलिए केंद्र सरकार को सभी धर्मों के प्रतिनिधियों और राज्यों से राय विचार करने के बाद ही यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड में सभी धर्मों को पूरा सम्मान मिलना चाहिए। आनंद कारज एक्ट और दूसरे धर्मों की धार्मिक रीति - रिवाजों का पूरा सम्मान होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा से एकता और अखंडता की बात करती आई है। हम चाहते हैं कि सभी धर्मों को न्यायिक बराबरी और अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में आनंद कर्ज़ एक्ट लागू कर दिया है, वह दिन दूर नहीं जब यह एक्ट जल्द ही पंजाब में भी लागू हो जाएगा।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Uniform Civil Code

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD