Monday, 04 December 2023

 

 

खास खबरें दृष्टिबाधित व्यक्तियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की भेंट पंजाब सरकार द्वारा पठानकोट में ग़ैर-कानूनी खनन के विरुद्ध ज़ोरदार कार्यवाही; 7 व्यक्ति गिरफ़्तार और मशीनरी ज़ब्त पंजाब पुलिस ने एयर इंडिया का बाइकॉट वाले नारे लिखने वाले एस. एफ. जे. के दो गुर्गों को किया गिरफ़्तार डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिला मोगा में पी.एम. विश्वकर्मा योजना की शुरूआत पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर विभिन्न शख्सियतों का स्टेट अवार्ड के साथ किया जायेगा सम्मान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले में लगाए गए विशेष कैंपों के दौरान मुकेरियां के पोलिंग बूथों की चैकिंग की वातावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की मुख्य मांग: संत बलबीर सिंह आयुर्वेद हमारी अमूल्य विरासत इसे संभालना जरुरी: ब्रम शंकर जिंपा विद्यार्थी के जीवन को तराशने में अध्यापकों की अहम भूमिका: हरभजन सिंह ई.टी.ओ एनआईआईबी इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटी एंड वेलनेस अब खरड़ में तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सही रास्ते पर लेकर जा रहे हैं : गृह मंत्री अनिल विज जय इंदर कौर और परमिंदर बराड़ के नेतृत्व में पंजाब भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का मनाया जश्न राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी : सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश सरकार हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा शीघ्र प्रदान करने को प्रतिबद्ध : जगत सिंह नेगी गुरदासपुर निवासियों को बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का तोहफ़ा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना शहर व सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए जल निकासी योजना के निर्माण की घोषणा की पारदर्शी ऑनलाइन टैंडरिंग प्रक्रिया के कारण 158 करोड़ रुपए की बचत - हरभजन सिंह ई. टी. ओ आगामी आम मतदान में पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटें जीतेगी आप : अरविन्द केजरीवाल 4th Onshore Security Coordination Committee Meeting: पंजाब पुलिस राष्ट्रीय संपत्ति तेल और गैस की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध "संगीतकार भूपिंदर बब्बल और मनन भारद्वाज सीपी67 मोहाली में बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मूवी "एनिमल" की मेजबानी की

 

2024 के चुनाव में चेहरा नहीं बल्कि जनता के मुद्दे हावी रहेंगे : तेजस्वी यादव

Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Patna, Rashtriya Janata Dal, Bihar, RJD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 24 Jun 2023

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव किसी एक व्यक्ति के चेहरे पर नहीं बल्कि आम लोगों के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। तेजस्वी यादव ने बिहार की समृद्ध विरासत की सराहना करते हुए कहा कि बिहार लोकतंत्र की जन्मभूमि है और यहां कई आंदोलन शुरू हुए।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार लोकतंत्र की जन्मस्थली है, जहां बड़े-बड़े आंदोलन हुए हैं। आपातकाल के दौरान देश को दिशा दिखाने का बीड़ा बिहार ने उठाया था। आज जब देश ऐसे ही हालात से जूझ रहा है तो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के शीर्ष नेताओं का पटना में विपक्ष की बैठक के लिए एक साथ आना बड़ी बात थी।

हम यहां अपने लिए इकट्ठा नहीं हुए हैं, बल्कि आम आदमी के हितों के लिए लड़ने और फासीवादी ताकतों को हराने के लिए एकजुट हुए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य देश को एकजुट करना है। अगला चुनाव किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं होगा बल्कि यह जनता का चुनाव है।

जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि क्या सीएम अरविंद केजरीवाल इस बैठक से खुश नहीं हैं। इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई भी असंतुष्ट नहीं है। बता दें कि शुक्रवार को पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई। इस बैठक में समान विचारधार वाले 20 दल एक मंच पर आए। इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने को लेकर मंथन हुआ।

 

Tags: Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Bihar , RJD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD