Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

शाश्वत चटर्जी हुए दीपिका पादुकोण के फैन! 'प्रोजेक्ट के' में आएंगे एक्ट्रेस के साथ नजर

दीपिका पादुकोण के 'प्रोजेक्ट के' को-स्टार शाश्वत चटर्जी ने की उनकी सरहाना, कहा- एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री पर छोड़ी है ना मिटने वाली छाप

Deepika Padukone, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Actor Saswata Chatterjee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jun 2023

Last updated on: Jun 23, 2023, 00:00 IST

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज की लिस्ट में सबसे ऊपर आती हैं। दुनिया भर में दीपिका के लाखों दीवाने मौजूद हैं। दीपिका की खूबसूरती, बेजोड़ प्रतिभा और करिश्माई व्यक्तित्व  का जादू कुछ ऐसा हैं कि उनके साथ काम करने वाले उनके को-स्टार भी उन पर फिदा हो जाते हैं। 

ऐसा ही कुछ उनकी अपकमिंग फिल्म "प्रोजेक्ट के" के सेट्स पर हुआ। इस फिल्म में दीपिका के को-एक्टर शाश्वत चटर्जी उनके फैन हो गए और एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए, उन्होंने दीपिका को एलिगेंस, शिष्टता और ताकत का एक उल्लेखनीय संयोजन और दूसरी अभिनेत्रियों को प्रेरित करने वाला बताया।

शाश्वत चटर्जी ने कहा,"दीपिका सहजता से ग्रेस और पावर को बैलेंस करती हैं, अपनी कमाल की आभा से ध्यान आकर्षित करती है। दीपिका ने अपने प्रदर्शन के जरिए दिखाया है कि फेमिनिटी और स्ट्रेंथ परस्पर अनन्य नहीं हैं, बल्कि सामंजस्यपूर्ण रूप से सह-अस्तित्व में रह सकते हैं। 

इस संतुलन ने अन्य अभिनेत्रियों को अपनी फेमिनिटी को अपनाने के लिए प्रेरित किया है, जिससे उन्हें भारतीय सिनेमा में एक 'मजबूत महिला किरदार' की धारणा को फिर से परिभाषित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।" शाश्वत, दीपिका पादुकोण के विविध किरदारों को निभाने और उनमें जान फूंकने की उनकी क्षमता को देखकर हैरान हैं। 

वह कहते हैं, “दीपिका ने अलग-अलग तरह के किरदारों को निभाया है, जिनमें से हर किरदार की अपनी जटिलताएं और कहानी हैं। बाजीराव मस्तानी में एक मजबूत इरादों वाली योद्धा की भूमिका निभाने से लेकर छपाक में एक बहादुर एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाने तक, दीपिका ने बिना किसी डर पारंपरिक अपेक्षाओं को खारिज करने वाली अपरंपरागत भूमिकाएं निभाई हैं। 

इस तरह के विविध और दमदार किरदारों को शोकेस करने के उनके समर्पण ने दूसरी अभिनेत्रियों को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने और नई चीजें एक्सप्लोर करने के लिए प्रेरित किया है। यही नहीं, शाश्वत चटर्जी ने आगे दीपिका की अपने किरदारों में गहराई और भावनात्मक लानें की उनकी क्षमता पर भी रोशनी डाली। 

उन्होंने उनकी उल्लेखनीय प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा, “चाहे वह तमाशा में दिल टूटने वाले सीन को पर्दे पर उतारना हो या पीकू में लचीलापन, दीपिका के प्रदर्शनों ने दर्शकों के साथ कनेक्ट किया है, जिससे उन्हें उनके द्वारा निभाए गए किरदारों के साथ सहानुभूति मिलती है। भावनात्मक प्रामाणिकता के इस स्तर ने दूसरों को भी अपनी गहराई का पता लगाने और अपने प्रदर्शन में ज्यादा रियल बनने के लिए प्रेरित किया है।"

शाश्वत चटर्जी आगे कहते हैं, “स्टीरियोटाइप को चुनौती देने, भावनात्मक गहराई जाहिर करने, सुंदरता और ताकत के बीच बैलेंस रखने और ऑफ-स्क्रीन महिलाओं को सशक्त बनाने की उनकी क्षमता ने उद्योग पर एक अमिट छाप छोड़ी है। अपनी कलात्मकता और सक्रियता के जरिए दीपिका अपनी साथी एक्ट्रेसेज को आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करती हैं। 

इसके साथ ही दीपिका उन्हें उनकी विशिष्टता को अपनाने, सीमाओं को पार करने और एक्सीलेंस के लिए कोशिश करने के लिए प्रोत्साहित भी करती हैं।" 'प्रोजेक्ट के' में दीपिका पादुकोण के साथ प्रभास नजर आएंगे और फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

 

Tags: Deepika Padukone , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Actor Saswata Chatterjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD