Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चावल के मुद्दे पर कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अमित शाह से की मुलाकात, कहा मदद का आश्वासन मिला

Siddaramaiah, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Karnataka, Bengaluru, Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बंगलुरू , 22 Jun 2023

Last updated on: Jun 22, 2023, 00:00 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से चावल की आपूर्ति के मुद्दे पर संबंधित केंद्रीय मंत्री से बात करने का आश्वासन दिया है। नई दिल्ली में कर्नाटक भवन में पत्रकारों से बात करते हुए, सिद्दारमैया ने कहा कि उन्होंने अमित शाह से अनुरोध किया था कि कर्नाटक में गरीबों को चावल की आपूर्ति के संबंध में राजनीति न करें।

सिद्दारमैया ने कहा, एफसीआई द्वारा चावल की आपूर्ति का पत्र देने और अगले ही दिन इसे रद्द करने का मामला उनके संज्ञान में लाया गया। अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि वह संबंधित मंत्री से बात करेंगे।

सिद्दारमैया ने यह भी कहा कि राज्य को भारतीय रिजर्व पुलिस (आईआरपी) की दो बटालियन प्रदान की गई हैं और उनसे दो और बटालियन देने का अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से इस बात पर भी चर्चा की कि केंद्र सरकार की नीति किस तरह गरीब जनता को प्रभावित कर रही है और अमित शाह से कहा कि केंद्र की नीति खाद्य सुरक्षा अधिनियम के खिलाफ है और इसका सीधा असर गरीबों पर पड़ेगा।

सिद्दारमैया ने पहले आरोप लगाया था कि केंद्र मुफ्त चावल वितरण योजना के संबंध में राजनीति कर रहा है। सिद्दारमैया ने कहा था, कर्नाटक को 2,08,425 मीट्रिक टन चावल उपलब्ध कराने पर सहमति हुई थी। 

लेकिन, उन्होंने 13 जून को एक पत्र लिखकर कहा कि राज्यों को ओपन मार्केट सेल्स स्कीम (ओएमएसएस) के तहत गेहूं और चावल उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। सरकार ने केवल कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए चावल नहीं देने का राजनीतिक निर्णय लिया है।

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार अन्न भाग्य योजना के तहत सभी बीपीएल कार्डधारक परिवारों को 10 किलो मुफ्त चावल देने की योजना बना रही है। इसने 1 जुलाई को योजना शुरू करने की घोषणा की है। हालांकि, चावल की अनुपलब्धता के कारण, सरकार यह कह रही है कि योजना की शुरूआत में देरी होगी।

 

Tags: Siddaramaiah , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Karnataka , Bengaluru , Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD