Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विपक्ष की बैठक में मुद्दों पर होगी बात : तेजस्वी यादव

Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Patna, Rashtriya Janata Dal, Bihar, RJD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 22 Jun 2023

Last updated on: Jun 22, 2023, 00:00 IST

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को विपक्षी दलों की बैठक होनी है। इस बैठक में 17 दलों के नेताओं के भाग लेने की संभावना है। बैठक के पूर्व राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बैठक में मुद्दों की बात होगी। सभी दल अपनी अपनी बात रखेंगे।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कोई व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि मुद्दा अहम होगा। पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा कि विपक्षी दलों में कई ऐसे नेता हैं जो मोदी से ज्यादा अनुभवी और मेहनती हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर से विपक्षी दलों के एकजुट होने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि किस बात का डर? सांच को आंच क्या? क्यों डरेंगे। सभी एक विचारधारा की पार्टियां है और मुद्दा भी एक है तो फिर अलग अलग क्यों लड़ें।

उन्होंने कहा कि हमलोग जनता के मुद्दों को लेकर एक मंच पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद समेत अन्य विपक्षी दलों की कोशिश है कि सामान विचाराधारा वाले साथ आएं और वोटों के बिखराव पर रोक लगे।

उन्होंने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव में वोटों का बिखराव रोकने पर चर्चा होगी। उन्होंने इस बैठक की कामयाबी का दावा करते हुए कहा कि जब से बिहार में राजद और जदयू साथ आई है तब से ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष में कोई ऐसा नहीं जो मीडिया निर्मित है। विपक्ष के सभी नेताओं का जनता से सीधा संवाद है। प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर उन्होंने कहा कि अभी तो पहली बैठक है।

 

Tags: Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Bihar , RJD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD