Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कर्नाटक को चावल नहीं देने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को बताया 'गरीब विरोधी'

Jairam Ramesh , Congress , Indian National Congress , New Delhi , Congress General Secretary Jairam Ramesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2023

Last updated on: Jun 21, 2023, 00:00 IST

केंद्र सरकार द्वारा भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के स्टॉक में रखे चावल को कर्नाटक को नहीं देने को लेकर कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए उसे गरीब-विरोधी बताया। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार बदले की राजनीति कर रही है। 

सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि मोदी की गरीब विरोधी और बदले की राजनीति 13 मई को उजागर हुई जब केन्द्र सरकार ने कर्नाटक के लोगों के विश्वास पर पानी फेर दिया। बता दें कि 2 जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने एक जुलाई से गरीब जनता के लिए अन्न भाग्य गारंटी योजना लागू करने की बात की थी।

वहीं 13 जून को केंद्र सरकार ने खुला बाजार बिक्री योजना के तहत राज्यों को एफसीआई से मिलने वाले चावल की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया। राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा कि कर्नाटक सरकार एफसीआई को 3,400 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान करने को तैयार थी, लेकिन सरकार ने रास्ता बंद कर दिया। 

लेकिन वहीं, एफसीआई इथेनॉल उत्पादन और पेट्रोल के मिश्रण के लिए 2,000 रुपये प्रति क्विंटल पर चावल बेच रही है। यह चिंता का विषय है। बता दें कि जयराम रमेश ने यह टिप्पणी कर्नाटक सरकार द्वारा एफसीआई के स्टॉक में मौजूद चावल को नहीं बेचने के कदम की निंदा करने के कुछ दिनों बाद आई है।

सिद्दारमैया ने कहा कि वह बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए, सिद्दारमैया ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक एक शिष्टाचार भेंट होगी और वह सीएम बनने के बाद पहली बार उनसे मिल रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि वह केंद्रीय खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल से भी मिलेंगे और राज्य को चावल देने पर चर्चा करेंगे। अन्न भाग्य योजना के बारे में बात करते हुए, सिद्दारमैया ने कहा कि योजना को लागू करने में देरी हो सकती है। बता दें कि कांग्रेस ने घोषणा की थी, कि इसे एक जुलाई से लॉन्च किया जाएगा।

वहीं भाजपा ने घोषणा की थी, कि अगर परियोजना पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगी।

 

Tags: Jairam Ramesh , Congress , Indian National Congress , New Delhi , Congress General Secretary Jairam Ramesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD