Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला

 

मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ द्वारा आम आदमी क्लीनिकों पर पाँच साल तक के बच्चों की आधार ऐनरोलमैंट करने के निर्देश

पंजाब आधार ऐनरोलमैंट में पाँचवे स्थान पर : विजय कुमार जंजूआ

Vijay Kumar Janjua, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jun 2023

Last updated on: Jun 21, 2023, 00:00 IST

पाँच साल तक के बच्चों की आधार कवरेज बढ़ाने के लिए पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने बुधवार को निर्देश दिए कि राज्य में आम आदमी क्लीनिकों में भी इन बच्चों के आधार कार्ड दर्ज किये जाएँ। यह बात मुख्य सचिव श्री जंजूआ ने आज यहाँ आधार कार्ड प्रोजैक्ट के अधीन अलग-अलग गतिविधियों की प्रगति का जायज़ा लेने के लिए बुलायी यू. आई. डी. कार्यान्वयन कमेटी की मीटिंग में कही।

श्री जंजूआ ने कहा कि पंजाब आधार कवरेज में भारत में से पाँचवें स्थान पर है। अब ध्यान बच्चों के आधार बनाने पर केंद्रित है जहाँ कवरेज केवल 44 फीसदी है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से राज्य निवासियों को बेहतर सेहत सहूलतें देने के लिए 580 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं जिनमें बड़ी संख्या लोग अपना इलाज करवा रहे हैं। क्लीनिक आने वाले मरीजों की बड़ी संख्या को देखते हुये अब बच्चों की आधार ऐनरोलमैंट बढ़ाने के लिए यहाँ भी आधार दर्ज करवाने की सुविधा देने का फ़ैसला किया है। 

क्लीनिक पर स्टाफ के पास टेबलेट पहले ही मौजूद हैं। मुख्य सचिव ने स्कूल शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग को भी निर्देश दिए कि आंगणवाड़ी और स्कूलों में आ रहे बच्चों के आधार बनाने के काम में तेज़ी लाई जाये। 

उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जाये कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, घर का पता आदि अपडेट किया जाये। ख़ाद्य और सिविल सप्लाई विभाग के सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह ने कमेटी को विस्तार में आधार प्रोजैक्ट की पेशकारी दी। उन्होंने बताया कि केवल 5-7 और 15- 17 साल के बच्चों के लाज़िमी बायोमैट्रिक अपडेट की सुविधा मुफ़्त है। 

इसलिए रजिस्ट्रार यू. आई. डी. पंजाब की तरफ से इस उम्र के बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट 100 प्रतिशत करवाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। यू. आई. डी. ए. आई. क्षेत्रीय दफ़्तर चंडीगढ़ की डिप्टी डायरैक्टर जनरल भावना गर्ग ने बताया कि व्यस्क आबादी पहले ही आधार में कवर की हो चुकी है। 

मुख्य ध्यान बच्चों पर केंद्रित करने की ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि 14 सितम्बर, 2023 तक कोई भी नागरिक, जिसने पिछले दस साल के दौरान अपना आधार कभी अपडेट नहीं करवाया, वह आधार में ऑनलाइन डाक्यूमेंट अपडेशन मुफ़्त में कर सकता है।

मीटिंग में अन्यों के इलावा वित्त कमिश्नर राजस्व के. ए. पी. सिन्हा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता रमेश कुमार गंटा, प्रमुख सचिव योजना विकास प्रताप, सचिव स्थानीय निकाय अजोए शर्मा, डायरैक्टर शासन सुधार गिरिश दियालन और विशेष सचिव स्कूल शिक्षा विनय बुबलानी आदि उपस्थित थे।

 

 

Tags: Vijay Kumar Janjua , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD