Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

प्रवासी पंजाबियों का सबसे बड़ा घर है कनाडा, कम समय में ज्यादा कमाई, पीआर है आकर्षण

UK , US and Canada , Australia , Immigration , Visa , IELTS , Study in Canada
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोरंटो , 18 Jun 2023

Last updated on: Jun 18, 2023, 00:00 IST

कनाडा भारतीय छात्रों के लिए पसंदीदा गंतव्य है। इनमें ज्यादातर पंजाब से हैं क्योंकि यह देश पंजाबी प्रवासियों का दुनियां में सबसे बड़ा घर है। वर्तमान में कनाडा में पढ़ रहे लगभग 8,00,000 अंतर्राष्ट्रीय छात्रों में से 3,20,000 भारत से हैं। हालांकि कोई सटीक आंकड़े नहीं हैं, लेकिन अनुमान है कि इनमें से करीब 70 प्रतिशत पंजाबी हैं।

इन छात्रों के कनाडा आने का दूसरा कारण यह है कि अध्ययन वीजा उन्हें पांच से छह साल की अवधि में स्थायी निवास (पीआर) के लिए आसान मार्ग प्रदान करता है। लेकिन किसी और चीज से ज्यादा, यह यहां पढ़ाई के साथ-साथ जल्दी पैसा कमाने का लालच है जो पंजाब से कनाडा के लिए रिकॉर्ड संख्या में छात्रों को आकर्षित कर रहा है।

मिसिसॉगा स्थित एक आव्रजन सलाहकार कहती हैं, चूंकि इनमें से लगभग सभी छात्र केवल अपना पीआर प्राप्त करने के लिए यहां हैं, कई पैसे कमाने के लिए प्रति सप्ताह लंबे समय तक काम करते हैं ताकि पंजाब में उनके माता-पिता उन्हें कनाडा भेजने के लिए लिये गये ऋण का भुगतान कर सकें।

उनका दावा है कि वह उन पंजाबी छात्रों के मामलों से वाकिफ हैं जो सप्ताह भर ग्रेटर टोरंटो एरिया में काम करते हैं और फिर अपने कॉलेजों में जाने के लिए सप्ताहांत में एक साथ मॉन्ट्रियल जाते हैं। ब्रैम्पटन के एक पंजाबी पत्रकार कहते हैं, ये छात्र कनाडा के व्यवसायों के लिए सस्ते श्रम का स्रोत बन गए हैं। 

वे न्यूनतम मजदूरी से नीचे काम करने को तैयार हैं क्योंकि वे नकद चाहते हैं। यहां भारतीय छात्रों के भारी प्रवाह ने ब्रैम्पटन जैसे शहरों में एक समानांतर नकदी अर्थव्यवस्था की शुरुआत की है। हर कोई कर भुगतान करने से बचना चाहता है।

एक और कारण है कि कनाडा इन छात्रों के लिए पसंदीदा स्थान है क्योंकि वे उनसे मिलने के नाम पर अपने माता-पिता के लिए भी आसानी से वीजा प्राप्त कर सकते हैं। एक बार जब उनके माता-पिता विजि़टर वीजा पर कनाडा पहुँच जाते हैं, तो वे भी नकदी के लिए काम करना शुरू कर देते हैं।

ब्रैम्पटन के पत्रकार कहते हैं, मुझे ऐसे कई मामलों की जानकारी है जिनमें छात्र केवल छह महीने से कनाडा में हैं, लेकिन उन्होंने अपने माता-पिता को तुरंत मिलने के लिए आमंत्रित किया। एक बार जब उनके माता-पिता यहां आए, तो अगले ही दिन पिता और मां दोनों नकदी के लिए काम कर रहे थे। 

उन्होंने कनाडा में कुछ महीने बिताए और अपने ऋण का भुगतान करने के लिए पर्याप्त नकदी के साथ वापस गए। कनाडाई अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं है। यही कारण है कि अधिकांश पंजाबी छात्र कनाडा आना चाहते हैं।

कनाडा में प्रवेश करने के लिए पंजाब के कई छात्र स्टडी वीजा रूट का भी उपयोग कर रहे हैं और फिर ट्रकिंग कंपनियों से भारी कीमत पर विदेशी कर्मचारी परमिट खरीदते हैं ताकि वे पूर्णकालिक काम कर सकें और पैसे कमा सकें।

 

Tags: UK , US and Canada , Australia , Immigration , Visa , IELTS , Study in Canada

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD