Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजने से पहले माता-पिता इन चीजों का रखें ध्यान

UK , US and Canada , Australia , Immigration , Visa , IELTS , Study in Canada
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jun 2023

Last updated on: Jun 18, 2023, 00:00 IST

कनाडा से अपने बेटे के निर्वासन का सामना करने की खबर पर मां सरबजीत कौर ने कहा, मेरा आपसे अनुरोध है कि कृपया हमारे बच्चे को कनाडा में रहने दें। उसकी कोई गलती नहीं है। कनाडा में 700 से अधिक छात्र फर्जी प्रवेश पत्र रैकेट में फंस गए और उनके माता पिता मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं, जिन्होंने अपनी जीवन भर की जमा-पूंजी अपने बच्चों के उज्‍जवल भविष्य के लिए लगा दी।

भारत के माता-पिता और छात्र, जो यूके, यूएस और कनाडा को पसंदीदा शैक्षिक स्थलों के रूप में चुनते हैं, अक्सर धोखाधड़ी वाले वीजा एजेंटों का शिकार हो जाते हैं। एजेंटो का एकमात्र उद्देश्य पैसा निकलवाना है। सरबजीत और उनके माता-पिता ने एजेंट पर नकली प्रवेश पत्रों के साथ उन्हें ठगने का आरोप लगाया।

आव्रजन विशेषज्ञों के अनुसार, वीजा धोखाधड़ी छात्र के रिकॉर्ड में चला जाता है जिससे वे भविष्य में किसी भी वीजा के लिए अपात्र हो जाते हैं। वे कहते हैं कि सबसे अच्छा तरीका कॉलेज की वेबसाइट पर सीधे आवेदन कर अपनी स्वयं की आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है जहां सभी नियम और वीजा शुल्क स्पष्ट रूप से बताए गए हैं।

अगर एजेंट के माध्यम से जाना चाहते हैं तो उसकी साख के बारे में जांचने, सत्यापित करने और पूछने की जरूरत है -- वे इस व्यवसाय में कितने समय से हैं; उनके द्वारा संसाधित किए गए सफल मामलों की संख्या क्या है। दूतावास और/या कॉलेज में नकली अकादमिक या बैंक दस्तावेज जमा करना और छात्रों को गैर-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में भेजना -- नकली एजेंटों द्वारा की जाने वाली धोखाधड़ी के कुछ सामान्य उदाहरण हैं।

एक नकली एजेंट कैसा होता है

अकादमिक प्रश्न - सलाहकार वाई-एक्सिस के अनुसार, यदि आपका एजेंट सैट-जीपीए के बारे में बात करने के बजाय विदेश में आपके भविष्य की एक अच्छी तस्वीर बनाता है, तो पूरी संभावना है कि आप एक नकली एजेंट के चक्कर में पड़ गए हैं। उसे मान्यता, पाठ्यक्रम क्रेडिट, शैक्षणिक कैलेंडर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के अवसर जैसी चीजें बताने के लिए कहें।

बड़े-बड़े दावे - फर्जी वीजा एजेंट आपको ग्रेजुएशन पर तीन साल के वर्क परमिट का आश्वासन देते हैं, जो आपको उचित समय पर स्थायी निवास के लिए आवेदन करते हुए कनाडा में रहने और काम करने देता है। वे छात्रों को यह कहकर भी गुमराह करते हैं कि वे विदेश में एक स्थापित अध्ययन सलाहकार/एजेंट के प्रतिनिधि हैं।

बातूनी एजेंट - सलवान मीडिया वेंचर्स के फाउंडर हरजीव सिंह के मुताबिक, अगर एजेंट सुनता नहीं है और बातें ज्यादा करता है तो इसका मतलब कि उसका मकसद पैसा बनाना है।

प्रवेश/वीजा की गारंटी - कोई एजेंट पैसे के बदले एक सुनिश्चित वीजा की गारंटी नहीं दे सकता। कोई भी एजेंट दूतावास को वीजा जारी करने के लिए बाध्य नहीं कर सकता।

विरोधाभासी दावे - कई बार एजेंट के दावों और विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के बीच काफी अंतर होता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई एजेंट कहता है कि एक छात्र क्लास अटेंड किए बिना ही काम कर सकता है, तो इसका मतलब कि वह झूठ बोल रहा है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट और आधिकारिक दूतावास में पढ़ाई के दौरान काम करने के संबंध में अलग-अलग नियम हैं।

इमिग्रेशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर एजेंट फीस को लेकर गुमराह करते हैं। एजेंट पांच विश्वविद्यालयों में 'आवेदन शुल्क' जमा करने की पेशकश करते हैं, लेकिन इसे केवल दो-तीन विश्वविद्यालयों में जमा करते हैं।

माता-पिता के लिए चेकलिस्ट:

छात्र जिस विश्वविद्यालय/कॉलेज में आवेदन कर रहा है, वह वैध है

छात्र जिस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर रहो है उसकी वैधता या मान्यता

कोर्स पूरा होने पर वैध वीजा डिग्री

दस्तावेजों को ठीक से संभालना

एजेंटों पर आंख बंद कर भरोसा करने के बजाय दस्तावेजों का खुद से सत्यापन करना

 

 

Tags: UK , US and Canada , Australia , Immigration , Visa , IELTS , Study in Canada

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD