Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाब पुलिस द्वारा बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ सांझी कार्रवाई के अंतर्गत मोगा ज्वैलर कत्ल कांड में शामिल चार दोषी गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने मुलजिमों के पास से मौका वारदात पर इस्तेमाल की दो पिस्तौलें और मृतक जौहरी का एक लायसैंसी रिवॉल्वर भी किया बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Moga Police, Moga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 18 Jun 2023

Last updated on: Jun 18, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत बड़ी सफलता दर्ज करते हुये पंजाब पुलिस की गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स ( एजीटीऐफ) और मोगा पुलिस ने बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग के साथ चलाए सांझे ऑपरेशन के अंतर्गत मोगा ज्वैलर कत्ल केस में शामिल 4 दोषियों को गिरफ्तार करके उक्त कत्ल कांड की गुत्थी सुलझा ली है।

यह जानकारी देते हुये डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने रविवार को यहाँ बताया कि कत्ल को अंजाम देने वालों में शामिल 3 दोषियों को पटना, बिहार से और एक दोषी को नांदेड़, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी अनुसार 12 जून, 2023 को मोगा में पाँच अज्ञात व्यक्तियों ने एक ज्वैलरी की दुकान के मालिक परमिन्दर सिंह को गोलियाँ मार कर मौत के घाट उतार दिया था और उसकी दुकान ‘एशिया ज्वैलरज़’ में से बंदूक की नोक पर सोने के गहने लूट लिए थे। 

गौरतलब है कि मौका वारदात से फ़रार होने से पहले दोषियों ने मृतक परमिन्दर सिंह से उसका लायसैंसी रिवॉल्वर भी छीन लिया था।डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि तीन मुलजिमों जिनकी पहचान राजविन्दर सिंह उर्फ मंगा उर्फ राजू निवासी मोगा, राजवीर सिंह उर्फ अविनाश सिंह निवासी बिहार और वरुण जैज़ी उर्फ वानू निवासी जालंधर के तौर पर हुई, को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया गया है। जबकि चौथे मुलजिम, जिसकी पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के तौर पर हुई है, को महाराष्ट्र के ज़िला नांदेड़ से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों से तरफ से वारदात के दौरान इस्तेमाल किये गए दो पिस्तौल, जिनमें एक .315 बोर (देसी) और एक .32 बोर पिस्तौल समेत जीवित कारतूस बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुलजिमों के पास से मृतक परमिन्दर सिंह का लायसैंसी रिवाल्वर भी बरामद किया है।

डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि सभी मुलजिम हिस्ट्री शीटर हैं और इनके खि़लाफ़ पंजाब और बिहार राज्य में डकैती, चोरी, हथियार एक्ट, ऐनडीपीऐस एक्ट आदि के आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

उन्होंने बताया कि मुलजिम राजवीर इससे पहले जालंधर की अदालत में पेशी के दौरान पुलिस हिरासत में से भाग गया था और तभी से ही फ़रार था।उन्होंने कहा कि पुलिस ने पाँचवे दोषी गोलू निवासी पटना, बिहार की भी शिनाख़्त कर ली है और बहुत मुस्तैदी के साथ पुलिस की कई टीमें उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही फ़रार मुलजिम जेल की सलाखों के पीछे होगा।

इस केस सम्बन्धी एफआईआर नं. 105 तारीख़ 12.06.2023 को पहले ही आई. पी. सी. की धारा 396, 394, 397, 459 और 379बी और हथियार एक्ट की धारा 25 के अधीन थाना सिटी मोगा दक्षिणी में दर्ज की जा चुकी है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Moga Police , Moga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD