Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'शेरनी' कहने पर शर्लिन चोपड़ा ने फैंस को दिया धन्यवाद

Sherlyn Chopra, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jun 2023

Last updated on: Jun 16, 2023, 00:00 IST

शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में अपना रैप सॉन्ग 'ये करते हैं जज' रिलीज किया और इसके लॉन्च के मौके पर उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया, जो उन्हें 'शेरनी' कहते हैं। गाने के जरिए एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अब तक के अपने सफर के बारे में बताया है। 

अपने सॉन्ग लॉन्च के मौके पर उन्होंने एक्सक्लूसिव तौर पर इसके बारे में बात की और कहा, मेरा रैप सॉन्ग 'ये करते हैं जज' इंडस्ट्री में मेरी अपनी यात्रा है। आज मैं जो कुछ भी हूं अपनी यात्रा की वजह से हूं। पहले मैं डरती थी, दूसरों की राय सोचती थी लेकिन आज मेरे चाहने वाले और शुभचिंतक मुझे शेरनी कहते हैं। 

आज मैं बिना किसी डर के हर बात पर अपनी राय देती हूं और ये हिम्मत मुझे अपने सफर से मिली है। उन्होंने आगे कहा, मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने मेरे साथ बुरा व्यवहार किया, जिन्होंने मुझे परेशान किया। उन्हीं की वजह से मैं अपने सफर में यहां तक आई हूं और आज यहां तक पहुंची हूं।

गाने को उनके फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, अगर गाने में वास्तविकता नहीं होती, तो कोई भी इससे जुड़ नहीं पाता। लोग इससे जुड़ रहे हैं क्योंकि आज की दुनिया में हर किसी को जज किया जाता है। 

हमें हमारे कपड़ों, हमारे पैसे, हमारे धर्म और हमारी जाति से जज किया जाता हैं। अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए शर्लिन ने कहा, मैं आज बहुत खुश हूं क्योंकि मेरे पास फैंस का सपोर्ट है, जो मेरे काम से प्यार करते हैं और जो मुझसे अक्सर नए गाने रिलीज करने के लिए कहते हैं। 

इसलिए मैं अपने फैंस से वादा करती हूं कि मैं जुलाई-अगस्त तक एक और गाने के साथ वापस आऊंगी। अगला गाना इससे ज्यादा धमालदार होगा।

 

Tags: Sherlyn Chopra , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD