Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा इंतकाल सम्बन्धी फ़र्ज़ी दस्तावेज़ तैयार करने के दोष अधीन पटवारी काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fazilka Police, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jun 2023

Last updated on: Jun 15, 2023, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा साल 2016 में 2500 रुपए रिश्वत लेने और इंतकाल की जमाबन्दी सम्बन्धी फ़र्ज़ी दस्तावेज़ तैयार करने के दोष अधीन सेवामुक्त पटवारी को गिरफ़्तार किया गया है। उक्त पटवारी की पहचान इकबाल सिंह के तौर पर हुई है, जो फाजिल्का जिले के राजस्व हलका सिटी जलालाबाद, ज़िला फाजिल्का में तैनात था।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि सेवामुक्त पटवारी इकबाल सिंह को राजेश कुमार निवासी पंजे के उताड़, ज़िला फ़िरोज़पुर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने थाना विजीलैंस ब्यूरो, फ़िरोज़पुर रेंज में शिकायत दर्ज करवाई थी कि पटवारी इकबाल सिंह ने 4 मरले के प्लॉट, जिसकी उस (शिकायतकर्ता) ने अपनी माता कृपा रानी से ट्रांसफर डीड के द्वारा रजिस्टरी करवाई थी, का इंतकाल दर्ज करवाने के एवज में 2500 रुपए रिश्वत ली थी। 

जब शिकायतकर्ता ने उक्त प्लॉट पर एक बैंक से कर्ज़ लेने के लिए जमाबन्दी की कॉपी दी तो उसे बैंक अधिकारियों से पता लगा कि प्लॉट के दस्तावेज़ जाली हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने यह दस्तावेज़ मोहाली स्थित फोरेंसिक साईंस लैबारटरी में पड़ताल के लिए भेजे तो पता लगा कि उक्त पटवारी ने शिकायतकर्ता राजेश कुमार को जाली ‘नकल दस्तावेज़’ जारी किये थे।

इस सम्बन्धी उक्त पटवारी के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस, फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर किया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fazilka Police , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD