Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनिल विज ने राहुल गांधी की अमेरिका में ट्रक यात्रा पर कसा तंज, कहा “कलाकार कई तरह की वेशभूषा बदलकर आते हैं ताकि लोग उनकी ओर आकर्षित हो सके”

कबूतरबाजी पर मंत्री अनिल विज सख्त, कहा “इमिग्रेशन कंपनियों पर हमारी नजर, जल्द कानून बनाकर विधानसभा में पास करवाएंगे”

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jun 2023

Last updated on: Jun 14, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका में ट्रक यात्रा पर तंज कसा और कहा “जो कलाकार होते है वो बार-बार कई तरह की वेशभूषा बदलकर आते है ताकि लोग उनकी तरफ देखे, उनकी तरफ आकर्षित हों।“ पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने कई ढोंग कर लिए लेकिन जनता इनकी तरफ देख तक नहीं रही है। 

राहुल गांधी ने हिंदुस्तान में जो किया उसकी ओर भी लोगों ने कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा मध्य प्रदेश सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि गांधी परिवार कि यह बहुत बुरी आदत है कि बिना किसी तथ्यों के आरोप लगाते है और यह झूठ की चलती-फिरती फैक्ट्री है। 

उन्होंने कहा कि इनके राज में जितने भी घोटाले हुए है भाजपा ने तथ्यों सहित उजागर किए जिनमें 2जी स्कैम एवं अन्य घोटाले शामिल है। उन्होंने गांधी परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह रात को सोते है और सुबह उठते ही आरोप लगाने शुरू कर देते है, इन्होंने जितने आरोप लगाए है उसके यह तथ्य बताए।

इमिग्रेशन कंपनियों पर जल्द कानून बनाकर इसे विधानसभा से पास करवाएंगे : गृह मंत्री अनिल विज

कबूतरबाजी को लेकर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में इमीग्रेशन कंपनियों पर हमारी नजर है और जल्द ही एक कानून बनाकर विधानसभा में उसे पास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईजी अम्बाला की अगुवाई में इन मामलों से निपटने के लिए एसआईटी गठित है और कबूतरबाजों का पूरी तरह से ही सफाया कर देंगे। 

उन्होंने कहा कि कबूतरबाज लोगों की  खून-पसीने की कमाई को लेकर चंपत हो जाते है लोग इनके चंगुल में फंस जाते है।

कुछ लोगों के लिए आंदोलन मनोरंजन का साधन जो ठीक नहीं : मंत्री अनिल विज

खाप पंचायतों द्वारा महिला पहलवानों के समर्थन में हरियाणा बंद आह्वान पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि खेल मंत्री के साथ सकारात्मक बात चल रही है लेकिन कुछ लोगों के लिए आंदोलन मनोरंजन का साधन है जो ठीक नहीं है, उन्हें तो मौका चाहिए बंद करने का। 

मंत्री विज ने कहा कि हम देश चलाने की कोशिश कर रहे है और यह बंद करते है। वही, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा दिए बयान कि यह लाठी-डंडों की सरकार है इसपर विज ने कहा कि भाजपा की सरकार बहुत ही संयम से काम करती है, किसानों से बातचीत कर समाधान किया गया, लेकिन इनकी सरकार में तो गोलियां चलाई जाती थी और इसलिए इन्हें बोलने का हक नहीं है।

गृह मंत्री ने अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना

गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। झज्जर से आई युवती के परिवार ने उनके घर में जबरन घुसकर अकेली युवती से अश्लील हरकतें करने साथ ही कैश और जेवर चुराने के आरोप लगाए। 

मंत्री विज ने एसपी झज्जर को फोन कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह सोनीपत से आए फौजी ने उसकी पत्नी द्वारा उसके पर झूठा  दहेज का केस साथ ही दुराचार का मामला दर्ज कराने की शिकायत दी जिसपर गृह मंत्री ने एसपी झज्जर को कार्रवाई के निर्देश दिए। 

अम्बाला के धनकौर से आए ग्रामीणों ने गलियों में नीचे लटकती बिजली की तारों को ऊंचा उठाने, यमुनानगर निवासी महिला ने उसकी सौतेली मां द्वारा पिता पर झूठा पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराने, बहादुरगढ़ निवासी महिला ने कुछ लोगों द्वारा उससे छेड़छाड़ करने एवं धमकियां देने, गुरुग्राम निवासी युवक ने कंपनी द्वारा उसके डेढ़ साल की तनख्वाह नहीं देने के आरोप लगाए। गृह मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD