Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 134 कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

कैबिनेट मंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को गांवों की ज़रूरतमंद महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशनरी भावना से कार्य करने हेतु प्रेरित किया

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jun 2023

Last updated on: Jun 07, 2023, 00:00 IST

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विभाग में नए भर्ती किये गए 134 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यहां पंजाब भवन में समागम के दौरान कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनको पूरी लगन और ईमानदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब स्टेट रुरल लाइवलीहुडज़ मिशन (पी.एस.आर.एल.एम) के तहत गऱीब ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजग़ार के अवसर उपलब्ध करवाए जाते हैं और पी.एस.आर.एल.एम. स्कीम को गांव स्तर पर सुचारू तरीके से लागू करने और ज़रूरतमंद महिलाओं को जागरूक करने के लिए इन कर्मचारियों का विशेष योगदान होता है, इसलिए वह अपनी ड्यूटी मिशनरी भावना के साथ निभाएं।

उन्होंने बताया कि पंजाब स्टेट रुरल लाइवलीहुडज़ मिशन के लागू होने से स्व-सहायता समूहों के महिला सदस्यों की निर्भरता प्राईवेट फ़ाइनांसर पर काफ़ी हद तक कम हो गई है। इस स्कीम के अंतर्गत गांवों की महिला उत्पादकों को कृषि और पशु-धन उत्पादन बढ़ाने, वेल्यु चेन विकसित करने और ग़ैर-कृषि  गतिविधियों जैसे सैनेटरी पैड, अचार, दस्तकारी की चीज़ें बनाने और स्टोर चलाने आदि के ज़रिए सहायता प्रदान की जाती है। 

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इन कर्मचारियों के ज़रिए इस स्कीम का लाभ ग्रामीण महिलाओं के घरों तक पहुंचाया जाता है ताकि उनके हाथों के हुनर को निखारते हुए उनके लिए रोजगार के मौके पैदा किए जा सकें। ग्रामीण विकास पर पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार राज्य के नौजवानों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि मान सरकार अब तक 29,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियां दे चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही विभाग में विभिन्न पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विभाग में 8 क्लर्कों के इलावा पंजाब स्टेट रुरल लाइवलीहुडज़ मिशन अधीन रखे गए 126 कर्मचारियों में 8 जिला प्रोग्राम मैनेजर, 9 जिला एम.आई.एस मैनेजर, 48 ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर, 20 ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर (लाइवलीहुडज़), 2 ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर (एस.वी.ई.पी/एन.एफ), 32 कलस्स्टर कोऑर्डिनेटर और राज्य स्तर पर 3 यंग प्रोफेशनल, 2 आफिस असिस्टेंट, 1 अकाउंट असिस्टेंट और 1 एम.आई.एस असिस्टेंट भर्ती किए गए हैं।

समागम के दौरान संयुक्त विकास कमिश्नर श्री अमित कुमार, डायरैक्टर श्री गुरप्रीत सिंह खैहरा, अतिरिक्त डायरैक्टर श्री संजीव गर्ग, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एस.पी.  आंगरा और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD