Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

राजस्व जिला नूरपुर में 43000 लीटर अवैध शराब जब्त

Crime News India, Police, Crime News Himachal Pradesh , Shimla , Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नूरपुर , 02 Jun 2023

Last updated on: Jun 02, 2023, 00:00 IST

राजस्व जिला नूरपुर की आबकारी टीम ने एक जून, 2023 को उलेहिरया खानपुर, गंगवाल, भोगरा तथा मिलवां में छापेमारी के दौरान 13000 लीटर कच्ची लाहन जब्त कर नष्ट की। कुछ दिन पहले भी इसी तरह नूरपुर टीम द्वारा 30000 लीटर कच्ची लाहन को जब्त कर नष्ट की गई थी। 

आरोपीयों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम-2011 के तहत पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह जानकारी आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग यूनुस ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू में बनोगी कुल्लू ब्यासर रोड़ स्थित एक संदिग्ध परिसर का निरीक्षण किया गया, जिसमें कुल 588 बोतल अंग्रेजी और 369 बीयर की बोतलें जब्त की गईं।

श्री यूनुस ने बताया कि इसी प्रकार बिलासपुर, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़, नूरपुर, सिरमौर एवं मण्डी की आबकारी टीमों द्वारा 31 मई व 1 जून को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई तथा अंग्रेजी एवं देशी शराब की 170 बोतलें जब्त की गई। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा पिछले कुछ दिनों में प्रदेश की अलग-अलग संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की गई।

हाल ही में जिला ऊना में पुलिस द्वारा भारी मात्रा में देशी शराब वीआरवी संतरा की पेटियां पकड़ी गई थी, जिसमें चिपकाए गए होलोग्राम नकली निकले। इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। अभियान को सफल बनाने कि लिए सभी जिलों में लगभग 30 टीमों का गठन किया गया है, जिनको मुस्तैदी से कार्य करने तथा दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

श्री यूनुस ने बताया कि विभाग ने शराब की किसी भी प्रकार की तस्करी को रोकने के लिए टैªक एण्ड टेªस प्रणाली को अपनाया है, जिसके अन्तर्गत सारे परमिट एवं पास आनलाइन जारी किए जा रहे हैं तथा शराब केवल जी.पी.एस. युक्त वाहनों में ले जाई जा रही है।  

उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि भविष्य में भी आबकारी और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त अभियान इसी तरह से जारी रहंेगे तथा इस तरह की गतिविधियों पर पूर्ण रुप से लगाम लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News Himachal Pradesh , Shimla , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD