Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब पुलिस ने 'ऑपरेशन ब्लूस्टार वर्षगांठ' को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को यकीनी बनाया

राज्य भर में सुरक्षा कड़ी, सीपीज/एसएसपीज ने अपने-अपने जिलों में फ्लैग मार्च किया

Arpit Shukla, Punjab Police, Police, Gaurav Yadav, Operation Bluestar Anniversary, Ghallughara Week, Operation Bluestar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jun 2023

Last updated on: Jun 01, 2023, 00:00 IST

ऑपरेशन ब्लूस्टार वर्षगांठ- जिसे घल्लूघारा सप्ताह के नाम से भी जाना जाता है, को ध्यान में रखते हुए, पंजाब पुलिस ने इस सप्ताह के शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने को सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में सुरक्षा कड़ी कर दी है।आम जनता में विश्वास जगाने के उपाय के रूप में गुरुवार को सीपीज/एसएसपीज के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने संबंधित जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया।  सभी 28 पुलिस जिलों में 192 संवेदनशील क्षेत्रों को कवर करते हुए 110 फ्लैग मार्च किए गए।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देश पर यह अभ्यास मुख्यमंत्री भगवंत मान के दृष्टिकोण के अनुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत आयोजित किया गया था। विशेष डीजीपी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि सीपीज/एसएसपीज को अपने-अपने जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस टीमों ने फ्लैग मार्च के दौरान 368 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा भी है।

उन्होंने कहा कि इस कवायद का उद्देश्य किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को तैयार करने के अलावा आम जनता के आत्मविश्वास को बढ़ाना था।अर्पित शुक्ला ने कहा, "पंजाब पुलिस ऑपरेशन ब्लूस्टार वर्षगांठ के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करेगी, जिसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और राज्य भर में पर्याप्त सुरक्षा भी तैनात की गई है।"

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों की घुसपैठ को रोकने के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस टीमों की तैनाती भी तेज कर दी गई है।इस बीच, सीपीज/ एसएसपीज को भी अपने अधिकार क्षेत्रों में पुलिस नाकों को तेज करने और सभी प्रवेश करने वाले / बाहर जाने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच करने के लिए कहा गया है।

 

Tags: Arpit Shukla , Punjab Police , Police , Gaurav Yadav , Operation Bluestar Anniversary , Ghallughara Week , Operation Bluestar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD