Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'रुसलान' टाइटल को लेकर सलमान खान के जीजा को कोर्ट का नोटिस

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Salman Khan, Ruslaan, Ayush Sharma, producer K. K. Radhamohan, Jagpathi Babu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 May 2023

Last updated on: May 26, 2023, 00:00 IST

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के जीजा और अभिनेता आयुष शर्मा, निर्माता के.के. राधामोहन और दक्षिण भारतीय अभिनेता जगपति बाबू को उनकी आने वाली फिल्म 'रुसलान' के खिलाफ याचिका पर सुनवाई के बाद नोटिस जारी किया। पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सत्यव्रत पांडा ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया और एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा।

मामले को 9 जून को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश शर्मा और एक्टर राजवीर शर्मा ने अपने वकील रुद्र विक्रम सिंह के माध्यम से राधामोहन द्वारा निर्मित 'रुसलान' की रिलीज को रोकने के लिए निषेधाज्ञा दायर की थी। फिल्म में आयुष शर्मा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह आरोप लगाया गया है कि 'रुसलान' जगदीश शर्मा द्वारा निर्मित 2009 की ओरिजनल फिल्म 'रुसलान' की नकल है, जिसमें राजवीर शर्मा मुख्य एक्टर थे।

याचिका में दावा किया गया है कि प्रतिवादियों ने मूल 'रुसलान' के संवाद और कहानी की नकल की थी। तेलुगू सुपरस्टार जगपति बाबू और सुश्री मिश्रा अभिनीत आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर 21 अप्रैल को जारी किया गया था। 2009 की फिल्म 'रुसलान' में भी दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की बेटी मेघा चटर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हाल ही में कात्यायन शिवपुरी के निर्देशन में बनी आयुष शर्मा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Salman Khan , Ruslaan , Ayush Sharma , producer K. K. Radhamohan , Jagpathi Babu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD