Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

आईएएनएस रिव्यू : दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखेगी 'औहाम', हर सस्पेंस उड़ाएगा होश फिल्म: औहाम

Review, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Richa Gupta, Ankit Hans, Hriday Singh, Divya Malik, Varun Suri, Mahesh Kumar, Hriday Singh, Vijay Verma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 May 2023

Last updated on: May 26, 2023, 00:00 IST

फिल्म की अवधि: 142 मिनट, निर्माता: रिचा गुप्ता,निर्देशक: अंकित हंस,कास्ट: हृदय सिंह, दिव्या मलिक और वरुण सूरी,लेखक: महेश कुमार और हृदय सिंह,स्क्रीनप्ले, डायलॉग और लिरिक्स: वरुण सूरी,म्यूजिक कंपोजर: विजय वर्मा, आईएएनएस रेचिंग: 4 स्टार एक फिल्म निर्माता के लिए सबसे बड़ी चुनौती फिल्म के सस्पेंस-थ्रिलर एलिमेंट्स को दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करना, साथ ही साथ फिल्म के अंत तक दर्शकों को बांधे रखना होता है। अंकित हंस के निर्देशन में बनी 'औहाम' में ठीक यही हुआ है। 

शुक्रवार, 26 मई को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'औहाम' सिनेमाई दुनिया का ऐसा बेहतरीन नमूना है कि आपके होश उड़ा देगी। अपनी यूनिक स्टोरीलाइन, शानदार डायरेक्शन, अद्भुत स्क्रीनप्ले, पावरफुल डायलॉग, बेहतरीन गाने और सुनने लायक साउंडट्रैक के साथ 'औहम' हर चीज में अव्वल साबित हुई है और साथ में यह एक ऐसा प्रभाव पैदा करती है, जो फिल्म देखने के अनुभव को यादगार बनाता है।

फिल्म की कहानी में शिवा और रिया शादीशुदा कपल हैं। उनके जिंदगी में अचनाक मोड़ तब आता है, जब अचानक एक दिन रिया लापता हो जाती है, जिससे शिव बेहद परेशान हो जाता है और काफी ढूंढने के बाद थक-हारकर पुलिस के पास जाता है। मामले की जांच करते हुए पुलिस के सामने कई रहस्य सामने आते हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, पुलिस को इस मामले में कई मिसिंग लिंक्स मिलते हैं जो केस को और पेचीदा बना देते हैं। 

अब इस मामले को सुलझाना पुलिस के लिए काफी मुश्किल काम हो गया है। निर्देशक अंकित हंस ने फिल्म को इस तरह से शूट किया है कि दर्शक पूरी फिल्म में हर ट्विस्ट पर हैरान हो जाएंगे। अपनी शानदार निर्देशन क्षमता के साथ, हंस यह सुनिश्चित करते हैं कि दर्शक फिल्म को देखते वक्त बोर न हो, वह अपनी सीट से फिल्म के एंड तक चिपके रहें। लोगों के लिए फिल्म का अनुभव यादगार रहेगा। 

फिल्म में हृदय सिंह (शिवा), दिव्या मलिक (रिया) और वरुण सूरी (इंस्पेक्टर यशवंत) ने अपने-अपने किरदार बेहद शानदार तरीके से निभाए हैं। कास्टिंग एकदम सही है। बाल कलाकार जनेशा सूरी, पुष्पिंदर सिंह, राम नारायण चावला, अमित बालाजी और अन्य कलाकारों ने भी अपनी भूमिका निभाने में काफी मेहनत की है। सिनेमाघरों से निकलने के काफी समय बाद तक आपके दिमाग में 'औहाम' का जादू छाया रहेगा। फिल्म बेहद प्रभावशाली है, इसे मिस न करें।

 

Tags: Review , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Richa Gupta , Ankit Hans , Hriday Singh , Divya Malik , Varun Suri , Mahesh Kumar , Hriday Singh , Vijay Verma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD