Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

लग्जरी गाड़ियां चुराने वाला गैंग गिरफ्तार, 8 लग्जरी गाड़ियां बरामद, महिला समेत 4 गिरफ्तार, 38 मामले हैं दर्ज

Crime News India, Police, Crime News, Ghaziabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गाजियाबाद , 25 May 2023

Last updated on: May 25, 2023, 00:00 IST

गाजियाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को ऑन डिमांड लग्जरी गाड़ियां चुराने वाला गैंग पकड़ा है। गैंग सदस्य महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इनसे चार फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो सहित कुल आठ गाड़ियां रिकवर हुई हैं। आरोपी गाड़ी चुराने के बाद उसके नए डॉक्यूमेंट्स तैयार करके अलग-अलग राज्यों में बेच देते थे। इस गैंग के पास कार का लॉक खोलने से लेकर गाड़ी की फर्जी आरसी बनाने तक के लिए कई प्रकार की डिजिटल डिवाइस मौजूद हैं।

एडिशनल डीसीपी (क्राइम) सच्चिदानंद ने बताया, तौसीफ कुरैशी निवासी सिकंदराबाद बुलंदशहर, राहुल त्यागी निवासी हापुड़ देहात, इरफान मलिक निवासी हापुड़ देहात और मधु अग्रवाल निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद हैं। इन चारों अभियुक्तों पर वाहन चोरी के 38 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से दिल्ली से चोरी चार फॉर्च्यूनर, फरीदाबाद से चोरी क्रेटा, राजस्थान से चोरी स्कॉर्पियो और दिल्ली से चोरी निशान कार मिली है। 

इसके अलावा कई फर्जी नंबर प्लेट, आरसी, आरसी कार्ड, मुहर और 29 चाबियां भी बरामद हुई हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच ने वेव सिटी थाना क्षेत्र से की है। पूछताछ में राहुल त्यागी ने बताया, इरफान और मधु पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त के धंधे से भी जुड़े हैं। इसलिए उनके पास ग्राहकों की डिमांड आती रहती हैं। उसी डिमांड के हिसाब से वे गाड़ियां चुराने का प्लान करते हैं। 

लग्जरी गाड़ियों का सेंट्रल लॉक खोलने के लिए इस गैंग पर कई तरह की डिवाइस हैं। उससे गाड़ी चुरा लेते हैं। कुछ दूर ले जाकर उसका जीपीएस सिस्टम निकालकर फेंक देते हैं और फिर अपने ठिकाने पर लाकर खड़ी कर देते हैं। इसके बाद ये गैंग ऐसी गाड़ी ढूंढता है, जो डैमेज हो चुकी होती है। उस गाड़ी का नंबर चोरी हुई गाड़ी पर चिपका दिया जाता है। इस्माइल और आदिल इंजन व चेसिस नंबर घिसकर नया बनाने में एक्सपर्ट हैं।

आदिल पंजाब व दिल्ली में कुछ ठिकानों से चिप वाला आरसी कार्ड लेकर आता है। फिर अपनी मशीन से खुद उसको प्रिंट कर देता है। इस प्रकार चोरी की गाड़ी का नाम-नंबर सबकुछ बदल जाता है और फिर ये गैंग उसे पुरानी गाड़ी बताकर बेच देता है। आरोपियों ने अब तक 50 से ज्यादा गाड़ियां पंजाब, हरियाणा, गुरुग्राम, दिल्ली में बेचने की बात कुबूली है। कुछ गाड़ियां ओएलएक्स के माध्यम से भी बेची गई हैं। गैंग ये काम पिछले करीब चार-पांच साल से कर रहा है।

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News , Ghaziabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD