Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे प्रोजेक्टों के लिए लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए आदेश

1173 किलोमीटर लंबाई वाले 15 ग्रीनफील्ड ऐक्सप्रैस वे और 436 किलोमीटर लंबाई वाले 9 ब्राऊनफील्ड ऐक्सप्रैस का होना है निर्माण: विजय कुमार जंजुआ

Vijay Kumar Janjua, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 May 2023

Last updated on: May 25, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने गुरूवार को राज्य में बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे प्रोजेक्टों के काम की समीक्षा करते हुए लंबित कार्य जल्द पूरा करने के आदेश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.) के चल रहे प्रोजेक्टों की समीक्षा करते हुए समूह डिप्टी कमिश्नरों को ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तुरंत मुकम्मल करने और सम्बन्धित व्यक्तियों को मुआवज़ा अदा करें, जिससे राजमार्गों का निर्माण समय पर हो सके।  

आज यहाँ सम्बन्धित विभागों के उच्च अधिकारियों, एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों और जि़लों के डिप्टी कमिशनरों के साथ बैठक के दौरान श्री जंजुआ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में चल रहे राष्ट्रीय प्रोजेक्टों को समय पर मुकम्मल करने के निर्देशों के चलते इनको मुकम्मल किया जाए और इस मामले में कोई ढीलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों को मुआवज़े के रूप में 15 हज़ार करोड़ रुपए की राशि मिलनी है और 40 हज़ार करोड़ रुपए की लागत की सडक़ों का निर्माण होना है। 

नए ऐक्सप्रैस वे बनने से राज्य में विकास की रफ़्तार और अधिक तेज़ होगी एवं निवेशकों को बढ़ावा मिलेगा।  मुख्य सचिव ने जि़ला-वार समीक्षा करते हुए हर प्रोजेक्ट के असल काम का जायज़ा लिया और इनको मुकम्मल करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभाग से सम्बन्धित कोई दिक्कत आती है तो उसे दूर करने के लिए कहा। 

उन्होंने राजस्व विभाग और डिप्टी कमिश्नर्ज़ को ज़रूरत के मुताबिक अधिकारियों की तैनाती करने और एन.एच.ए.आई. को उनसे सम्बन्धित बचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए भी कहा।  श्री जंजुआ ने आगे बताया कि राज्य में 15 ग्रीनफील्ड ऐक्सप्रैस वे बन रहे हैं, जिनकी लंबाई 1173 किलोमीटर है और 9 ब्राऊनफील्ड ऐक्सप्रैस 436 किलोमीटर की लंबाई के बन रहे हैं। इनमें दिल्ली - अमृतसर - कटरा ऐक्सप्रैस वे, अमृतसर- बठिंडा, लुधियाना- बठिंडा, मोहाली- बठिंडा और लुधियाना- रोपड़, जालंधर बाईपास, अमृतसर बाईपास, मोहाली बाईपास और लुधियाना बाईपास प्रमुख हैं। बैठक में ट्रैफिक़ पुलिस द्वारा उठाए मुद्दे पर मुख्य सचिव ने अथॉरिटी अधिकारियों को कहा कि नए मार्गों में ट्रैफिक़ की व्यवस्था स्थानीय ज़रूरतों को देखते हुए की जाए, जिससे बाद में लोगों को मुश्किल न आए।  

बैठक में वित्त कमिश्नर राजस्व के.ए.पी. सिन्हा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन विकास गर्ग, सचिव लोक निर्माण नील कंठ अवध, एन.एच.ए.आई. के सलाहकार हुसन लाल, ए.डी.जी.पी. लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला, ए.डी.जी.पी. ट्रैफिक ए.एस. राए, डिवीजऩल कमिश्नर जालंधर गुरप्रीत कौर सपरा, डिवीजऩल कमिश्नर रोपड़ इन्दु मल्होत्रा और एन.एच.आर.आई. के प्रोजैक्ट डायरैक्टर भी उपस्थित थे। इसके अलावा सम्बन्धित जि़लों के डिप्टी कमिश्नर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा उपस्थित हुए।  

 

Tags: Vijay Kumar Janjua , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD