Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग से सम्बन्धित अध्यापक जत्थेबंदियों के साथ मीटिंग

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यूनियनों के कानूनी अड़चनों से सम्बन्धित मसलों पर एडवोकेट जनरल के दफ़्तर से राय लेने के लिए कहा

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Aman Arora, Kuldeep Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 May 2023

Last updated on: May 24, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्रियों एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, श्री अमन अरोड़ा और स. कुलदीप सिंह धालीवाल की शमूलियत वाली कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा आज स्कूल शिक्षा विभाग से सम्बन्धित विभिन्न अध्यापक जत्थेबंदियों के साथ मीटिंग करके उनके मसलों के समाधान के लिए विचार-चर्चा की गई।

यहाँ पंजाब भवन में ख़ुशगवार माहौल में हुई इन मीटिंगों के दौरान मैरीटोरियस टीचर्ज़ यूनियन, कम्प्यूटर अध्यापक यूनियन, पी. एस. टैट यूनियन, ई. जी. एस. / ए. आई. ई. / एस. टी. आर कच्चे अध्यापक यूनियन, कच्चे अध्यापक यूनियन, ई. टी. टी. टैट पास बेरोज़गार अध्यापक यूनियन, 4161 बेरोज़गार अध्यापक यूनियन, ई. जी. एस. / ए. आई. ई/ एस. टी. आर प्री प्राइमरी कच्चे अध्यापक यूनियन की तरफ से सब-कमेटी के साथ अपने-अपने मसलों के बारे विस्तार में चर्चा की गई। 

यूनियनों द्वारा पेश किये गए ज़्यादातर मसले सेवाओं को पक्का करने और वेतन में वृद्धि से सम्बन्धित थे। सेवाओं को पक्का करने से सम्बन्धित यूनियनों की कुछ माँगों पर कैबिनेट सब-कमेटी ने पाया कि इन मामलों को हल करने के लिए कानूनी राय की ज़रूरत है। कैबिनेट सब-कमेटी ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि वे इन यूनियनों के साथ विशेष मीटिंगें करें और इनके मसलों के कानूनी तौर पर उचित समाधान के लिए एडवोकेट जनरल के दफ़्तर से कानूनी सलाह लें।

 कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यह यकीनी बनाने के लिए कहा कि यूनियनों की सेवाएं पक्का करने सम्बन्धी माँगों का ऐसा समाधान निकाला जाये जिसके अंतर्गत किसी कानूनी अड़चन का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार की मंशा अधिक से अधिक मुलाजिमों की सेवाओं को पक्का करने की है।

वेतन और वित्त विभाग से सम्बन्धित अन्य मसलों पर वित्त मंत्री ने अध्यापक यूनियनों को विश्वास दिलाया कि उनकी तरफ से उठाईं गईं ज़्यादातर माँगों पर अमल प्रक्रिया अधीन है और जल्द ही उनको इस सम्बन्धी अच्छी ख़बर मिलेगी। उन्होंने वित्त विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्कूल शिक्षा विभाग के साथ मीटिंगें करके इस सम्बन्धी दूसरे वित्तीय मामलों के बारे भी जल्द प्रस्ताव तैयार करें।

इन मीटिंगों के दौरान दूसरों के इलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती सीमा जैन, वित्त सचिव श्रीमती गुरप्रीत कौर सपरा, विशेष सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती गोरी पराशर जोशी और डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा श्रीमती दीप्ति उप्पल भी उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Aman Arora , Kuldeep Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD