Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

संसद के नए भवन के उद्घाटन पर सवाल को लेकर हरदीप पुरी ने कहा, इंदिरा और राजीव गांधी के कार्यकाल को याद करे कांग्रेस

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 May 2023

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर संविधान के एक आर्टिकल को मिसकोट करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल को याद करना चाहिए। पुरी ने मंगलवार को एक के बाद एक सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पहले नए संसद भवन की आवश्यकता पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस अब संविधान के एक आर्टिकल को मिसकोट कर अपने गोलपोस्ट को बदलने की कोशिश कर रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा पहले की गई अभद्र टिप्पणियों का जिक्र करते हुए पुरी ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी का दावा करने वाली कांग्रेस में भारत की प्रगति को लेकर राष्ट्रीय भावना और गर्व की भावना का अभाव है। उन्होंने कांग्रेस को देश के इस जश्न में शामिल होने की सलाह देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल को याद करने की नसीहत भी दी। 

उन्होंने कहा कि, यदि वे (कांग्रेस) 24 अक्टूबर 1975 के दिन को याद करेंगे, जिस दिन इंदिरा गांधी ने संसदीय एनेक्सी का उद्घाटन किया था या फिर 15 अगस्त 1987 को याद करेंगे जब राजीव गांधी ने पार्लियामेंट लाइब्रेरी की नींव रखी थी, तो उन्हें बेहतर महसूस होगा। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पुरी ने आगे पूछा कि, तो अब अपने पाखंड को सही ठहराने के लिए आर्टिकल खोजने के बजाय वे सिर्फ मुस्कुरा क्यों नहीं सकते और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि और महानता की ओर भारत की यात्रा में शामिल हो सकते हैं!

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD