Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत के साहस और वीरता के परिचायक हैं महाराणा प्रताप : रोहित ठाकुर

Rohit Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 23 May 2023

Last updated on: May 23, 2023, 00:00 IST

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जीवन भारत की वीरता और साहस का परिचायक है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में आज मंगलवार को महाराणा प्रताप जयन्ती के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने यह शब्द कहे। राजपुत सर्वहित कल्याण सभा फतेहपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया उनके साथ उपस्थित रहे। 

रोहित ठाकुर ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल क्षत्रिय ही नहीं अपितु पूरे भारतीय समाज के नायक है। उनका जीवन पूरे भारतीय समाज को स्वाभिमान के साथ जोड़ता है और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मुगल आक्रांताओं के विरुद्ध उनकी लड़ाई आज भी पूरे समाज में शौर्य का संचार करती है।

उन्होंने इस अवसर पर वजीर रामसिंह पठानिया के योगदान का स्मरण करते हुए उनकी वीरता को नमन किया। उन्होंने कहा कि संघर्ष के लम्बे काल में भारत की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले सभी वीर-वीरांगनाओं के हम ऋणि हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी वीरों का अनुसरण करते हुए हमारे वीर भूमि कांगड़ा के जवानों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिये हैं। 

उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि हमारे छोटे से प्रदेश को सर्वाधिक वीरता पुरस्कार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे वीरों के जीवन से हमारे जवानों को सर्वस्व न्योछावर करने की यह प्रेरणा सदैव मिलती रहेगी।

सर्व समाज की बेहतरी के लिए करें कार्य: भवानी पठानिया

वहीं इस मौके पर फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हमें किसी एक जाति नहीं अपितु सर्व समाज की बेहतरी के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने लोगों को वीरवृत्ती से जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जीवन हमें प्रेरणा देता है कि समय कैसा भी हो हमें कभी भी कायरता का आलिंग्न नहीं करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि समाज को पीड़ित होने की प्रवृत्ती को छोड़कर वीरभाव से जीवन जीना चाहिए और हर समस्या से पार पाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।इस अवसर पर निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत सिंह, उप निदेशक सुधीर भाटिया, एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती, एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप, राजपूत सर्वहित कल्याण सभा फतेहपुर के अध्यक्ष राघव पठानिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Rohit Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD