Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सिद्दारमैया ने मुख्यमंत्री व शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Congress, Siddaramaiah, D.K Shivakumar, Karnataka, Karnataka CM, Karnataka Chief Minister, Karnataka Deputy CM, Karnataka Deputy Chief Minister, Siddaramaiah Oath Ceremony, D.K Shivakumar Oath Ceremony
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 20 May 2023

Last updated on: May 20, 2023, 00:00 IST

सिद्दारमैया और डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को राज्य में नई कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में क्रमश: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।राज्य के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने यहां कांटीरावा स्टेडियम में चल रहे समारोह में दोनों नेताओं को पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के रूप में सिद्दारमैया का यह दूसरा कार्यकाल है। उन्होंने इस पद पर 2013 और 2018 के बीच सेवा की थी।

सिद्दारमैया ने जहां भगवान के नाम पर 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, वहीं शिवकुमार ने अपने आध्यात्मिक गुरु श्री गंगाधर अज्जा के नाम पर शपथ ली।मंत्री के रूप में जी. परमेश्वर ने संविधान के नाम पर पद की शपथ ली, वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता के.एच. मुनियप्पा और केजे जॉर्ज ने भगवान के नाम पर शपथ ली।कार्यक्रम में एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सीपीएम महासचिव सीताराम याचुरी, सीपीआई महासचिव डी. राजा, एनसीपी के दिग्गज नेता शरद पवार शामिल हैं।

इसके अलावा तमिल सुपरस्टार कमल हासन, कन्नड़ सुपर स्टार शिवराज कुमार, लोकप्रिय अभिनेता दुनिया विजय, अभिनेत्री से नेता बनीं राम्या, अभिनेत्री निश्विका नायडू, वरिष्ठ अभिनेत्री से नेता बनीं उमाश्री और फिल्म निर्देशक, निर्मार्ता वी. राजेंद्र सिंह बाबू भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सिद्दारमैया व शिवकुमार ने हाथ जोड़कर भीड़ का अभिवादन किया।

बाद में राहुल गांधी भी उनके साथ हो लिए। शपथ ग्रहण समारोह में करीब एक लाख लोग शामिल हो रहे हैं।समारोह से पहले ट्विटर पर राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक के लोगों के बीच वापस आना अच्छा लग रहा है। नई कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का इंतजार कर रहा हूं, जो प्रगति लाने पर जन केंद्रित सरकार होगी।

 

Tags: Congress , Siddaramaiah , D.K Shivakumar , Karnataka , Karnataka CM , Karnataka Chief Minister , Karnataka Deputy CM , Karnataka Deputy Chief Minister , Siddaramaiah Oath Ceremony , D.K Shivakumar Oath Ceremony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD