Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

वित्त मंत्री चीमा और स्थानीय निकाय मंत्री निज्जर द्वारा आवारा पशुओं के मुद्दों के साथ साझे तौर पर निपटने के लिए अंतर-विभागीय बैठक

और अधिक गऊशालाएं स्थापित करने के लिए उपलब्ध ज़मीनों की पहचान करने की ज़रूरत पर दिया ज़ोर

Dr. Inderbir Singh Nijjar, Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 May 2023

Last updated on: May 16, 2023, 00:00 IST

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने आवारा पशुओं के प्रबंधन के मुद्दे को साझे तौर पर निपटने करने के लिए आज यहाँ एक अंतर-विभागीय बैठक की अध्यक्षता की। 

इस दौरान मंत्रियों ने आवारा पशुओं का राज्य स्तरीय सर्वेक्षण करवाने, गऊशालाओं के लिए नई ज़मीनों की पहचान करने, गऊशालाओं का प्रबंध करने वाली सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की सहायता, आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाने और ऐसी गतिविधियों के लिए ज़रुरी फंड मुहैया करवाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।  

यहाँ पंजाब भवन में हुई बैठक के दौरान वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने ग्रामीण विकास विभाग को नई गऊशालाओं (गऊशाला) स्थापित करने के लिए उपलब्ध ज़मीनों की पहचान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी अपने स्तर पर गऊशालाओं का प्रबंध कर रही हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इन संस्थाओं के लिए वित्तीय मदद करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे अन्य संस्थाएं भी इस कार्य के लिए प्रेरित हों। वित्त मंत्री ने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को राज्य में आवारा कुत्तों और पशुआं का सर्वेक्षण करने के लिए कहा। उन्होंने विभाग को घरेलू पशुओं के सर्वेक्षण और चिप लगाने सम्बन्धी कार्य योजना तैयार करने के लिए भी कहा। 

उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं की नसबंदी और टीकाकरण के लिए भी विशेष मुहिम चलाई जाए।  

इस दौरान स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने स्थानीय निकाय विभाग और ग्रामीण विकास विभाग की एक साझी कार्य योजना बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में ज़मीन की कमी के कारण शहरी स्थानीय निकाय गऊशालाओं को साझे तौर पर विकसित करने के लिए ज़मीन ढूँढने के लिए अपनी पड़ोसी ग्रामीण पंचायतों के साथ मिलकर काम कर सकती हैं। 

उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास और गऊशालाओं की संचालन लागतों को पूरा करने के लिए एक कॉप्र्स फंड बनाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इन विभागों के साझे प्रयास पशु-जन्म नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावशाली ढंग से लागू करने में भी सहायक होंगे।बैठक में अन्यों के अलावा प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय श्री विवेक प्रताप सिंह, डायरैक्टर ग्रामीण विकास स. गुरप्रीत सिंह खैहरा और विशेष सचिव वित्त श्री यशनजीत सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Inderbir Singh Nijjar , Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD