Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जगत एंटरटेन्मेंट कम्पनी द्वारा निर्मित वीडियो एल्बम जोगिया जारी की

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Jagat Entertainment Company, Anirudh Singh, Sanjay Awasthi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 16 May 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां जगत एंटरटेन्मेंट कम्पनी द्वारा निर्मित वीडियो एल्बम जोगिया जारी की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एल्बम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी तथा राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचली कलाकारों की बढ़ती लोकप्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि एल्बम में योगदान देने वाले सभी कलाकार हिमाचल से हैं तथा इस एल्बम के मााध्यम से इन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचली संगीत में  प्रदेश की परम्पराओं तथा मूल्यां को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से जहां युवा पीढ़ी को देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का मौका मिलता है वहीं हिमाचल की संस्कृति को देश-विदेश में  लोकप्रिय बनाने में  मदद भी मिलेगी।उन्होंने जीवन में  सफलता प्राप्त करने में  कठिन परिश्रम के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने युवाओं को जीवन की चुनौतियां का सामना कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इससे पूर्व, कम्पनी के मुख्य प्रबंध निदेशक जगत गौतम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध  सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री दीपा दास मुंशी, विधायक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, कांग्रेस नेता विवेक शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Jagat Entertainment Company , Anirudh Singh , Sanjay Awasthi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD