Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पीटा, चौथे स्थान पर पहुंचा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Prerak Mankad, Nicholas Pooran, Marcus Stoinis, Sunrisers Hyderabad, Lucknow Super Giants, Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 13 May 2023

Last updated on: May 13, 2023, 00:00 IST

पारी के 16वें ओवर में पांच छक्कों ने मैच का नक्शा बदल दिया और लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को शनिवार को आईपीएल मुकाबले में सात विकेट से पीटकर अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया।हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन (47) और अब्दुल समद (नाबाद 37) की शानदार पारियों तथा उनके बीच छठे विकेट के लिए 58 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन यह स्कोर लखनऊ को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं था। लखनऊ ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 185 रन बनाकर जीत अपने नाम की।

लखनऊ की यह 12 मैचों में छठी जीत थी और वह 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है जबकि हैदराबाद को 11 मैचों में सातवीं हार का सामना करना पड़ा और वह आठ अंकों के साथ नौंवें स्थान पर है।हैदराबाद के गेंदबाजों ने 15 ओवर तक कमाल की गेंदबाजी की लेकिन मार्कस स्टॉयनिस ने जिस तरह से काउंटर अटैक किया उसने पिच के धीमेपन और दबाव दोनों को छूमंतर कर दिया। स्टोयनिस के बाद पूरन ने भी हमला जारी रखा, जिससे उनकी टीम को आसान दो अंक मिल गए।

पारी के 16 वें ओवर में स्टॉयनिस ने स्पिनर अभिषेक शर्मा की पहली दो गेंदों पर छक्के मारे लेकिन तीसरी गेंद पर वह आउट हो गए। मैदान पर उतरे निकोलस पूरन ने आने के साथ ही अपनी पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर मैच का रुख लखनऊ के पक्ष में मोड़ दिया। पूरन ने मात्र 13 गेंदों पर नाबाद 44 रन में तीन चौके और चार छक्के लगाए। स्टोइनिस ने 25 गेंदों पर 40 रन में दो चौके और तीन छक्के लगाए। प्रेरक मांकड़ ने एक छोर संभाल कर खेलते हुए 45 गेंदों पर नाबाद 64 रन में सात चौके और दो छक्के लगाए।

इससे पहले हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने पांच विकेट 115 रन तक गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद क्लासेन और समद ने डटकर खेलते हुए टीम को संकट से निकाला और लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया। लेकिन यह स्कोर लखनऊ को रोक नहीं सका।

क्लासेन ने 29 गेंदों पर 47 रन में तीन चौके और तीन छक्के लगाए जबकि समद ने 25 गेंदों पर नाबाद 37 रन में एक चौका और चार छक्के लगाए। ओपनर अनमोलप्रीत सिंह ने 27 गेंदों पर 36 रन में सात चौके लगाए। राहुल त्रिपाठी ने 20 और कप्तान एडन मारक्रम ने 28 रन बनाये।

लखनऊ के गेंदबाजों ने 12 ओवरों के बाद कमाल की वापसी की। इस वापसी की शुरूआत क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी से हुई, जहां उन्होंने एक ही ओवर में मारक्रम और फिलिप्स का विकेट निकाला। इसके बाद तेज गेंदबाजों ने भी अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। पिच पर गेंद स्पिन हो रही है। साथ ही कुछ गेंदें नीची रहती हुई भी दिखीं। क्रुणाल ने चार ओवर में 24 रन पर दो विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Prerak Mankad , Nicholas Pooran , Marcus Stoinis , Sunrisers Hyderabad , Lucknow Super Giants , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD