Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

उग्रवादी हमले में मणिपुर पुलिस के कमांडो की मौत, चार पुलिसकर्मी घायल

Crime News, Crime News India, Manipur, Manipur Police, Manipur Police Commando, Manipur Militant Attack, Manipur News, Manipur Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंफाल , 11 May 2023

Last updated on: May 11, 2023, 00:00 IST

राज्य के बिष्णुपुर जिले के त्रोंग्लोबी में कुकी उग्रवादियों ने गुरुवार को एक पुलिस गश्ती दल पर हमला कर दिया। इस हमले में मणिपुर पुलिस के एक कमांडो की मौत हो गई और चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इंफाल में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुकी उग्रवादियों के खिलाफ एक अभियान के दौरान कमांडो हिसनाम जितेन की मौत हो गई और चार अन्य पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। 

घटनाओं के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।उग्रवादियों द्वारा किया गया यह हमला 24 घंटे से भी कम समय के भीतर हुआ है। इससे पहले कुकी चरमपंथियों ने इंफाल पूर्वी जिले के दोलाईताबी में सेना और असम राइफल्स की टीम पर तब गोलीबारी की जब वह इलाके में गश्त कर रहे थे। 

इस हमले में असम राइफल्स का एक जवान घायल हो गया था।रक्षा सूत्रों ने कहा था कि हथियारबंद आतंकवादी कुछ राउंड फायरिंग के बाद भाग गए थे। फायरिंग में गोली लगने से घायल हुए असम राइफल्स के जवान को सेना के एक हेलीकॉप्टर से सुरक्षित सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया।

इस बीच, मणिपुर सरकार के नवनियुक्त सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि हाल ही में राज्य में हुई हिंसा में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि खुंबोंग में लापता दो लोगों की तलाश की जा रही है। 3 मई को जातीय हिंसा भड़कने के बाद, उपद्रवियों और आंदोलनकारियों ने सुरक्षाबलों से 1,041 हथियार और 7,460 गोला-बारूद छीन लिया।

अनुसूचित जनजाति वर्ग में मैतेई समुदाय को शामिल करने की मांग का विरोध करने के लिए ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ मणिपुर (एटीएसयूएम) द्वारा आहूत 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के दौरान और बाद में मणिपुर ने 10 से अधिक जिलों में अभूतपूर्व हिंसक झड़पों, हमलों, जवाबी हमलों और घरों, वाहनों, सरकारी और निजी संपत्तियों में आगजनी देखी।

हालांकि, गुरुवार को जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर में समग्र स्थिति में और सुधार हुआ। अधिकारियों ने इंफाल पश्चिम और चुराचांदपुर सहित 11 जिलों में सुबह 4 से 8 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों में सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने अपनी सतर्कता जारी रखी। 

राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवा 13 मई तक बंद रहेगी।विभिन्न जिलों में तनावग्रस्त और हिंसा प्रभावित इलाकों में सेना और असम राइफल्स की कुल 128 टुकडिय़ों ने फ्लैग मार्च जारी रखा। केंद्रीय बलों ने ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का उपयोग करते हुए चौबीसों घंटे हवाई निगरानी भी की।

बुधवार को एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया था कि मणिपुर में भारतीय सेना की त्रिस्तरीय वर्चस्व की रणनीति राज्य को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद कर रही है। इसमें कहा गया है था कि सेना न केवल भीतरी इलाकों में बल्कि भारत-म्यांमार सीमा पर भी संकटग्रस्त क्षेत्रों की निगरानी में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Manipur , Manipur Police , Manipur Police Commando , Manipur Militant Attack , Manipur News , Manipur Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD