Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने नर्सों को स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ बताया, मानवता की सेवा में उनकी भूमिका की सराहना की

पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य सेवा में नर्सों के योगदान को दर्शाने वाला पोस्टर किया जारी

Health, International Nurses Day, Dr Adarshpal Kaur, Dr Ravinder Pal Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 May 2023

Last updated on: May 11, 2023, 00:00 IST

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने गुरुवार को पंजाब की नर्सों का मानवता के कल्याण के लिए उनकी नि:स्वार्थ और समर्पित सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा, ‘‘नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं, और स्वास्थ्य देखभाल को और अधिक बेहतर बनाने में उनका अनुभव और विशेषज्ञता महत्वपूर्ण है।

पंजाब में, नर्सें कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी सेवाएँ देने में सबसे आगे रही हैं और नर्सों द्वारा रोगियों को महामारी के दौरान महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान किया गया एवं महामारी के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान नर्सों ने मरीज़ों के साथ-साथ अपने परिवार की भी देखभाल की।’’ डॉ. बलबीर सिंह ने आगे कहा कि स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में नर्सों की अहम भूमिका और लोगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को उजागर करना एवं मान्यता देना अति-महत्वपूर्ण है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 12 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो नर्सों द्वारा स्वास्थ्य सेवा और समग्र रूप से समाज को दिए गए असाधारण योगदान को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को फ्लोरेंस नाइटिंगेल, एक नर्स जिन्होंने मानवता की सेवा के लिए काम किया और 1853-1856 के क्रीमिया युद्ध के दौरान समर्पण के साथ निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाते हुए कई सैनिकों की जान बचाई, को श्रद्धांजलि के रूप में चिह्नित किया जाता है।

वर्ष 1974 में इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सिंग ने इस दिन को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाने की मंजूरी दी।डॉ. बलबीर सिंह ने आगे कहा, ‘‘मैं इस अवसर पर नर्सिंग पेशे और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में उनके द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त करता हूँ।’’ उन्होंने सभी नर्सों का अपने पेशे, रोगियों और समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि पंजाब का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग इस अवसर पर राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। उन्होंने नर्सों को बधाई दी और रोगियों की देखभाल में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक नर्स की सेवाओं के बिना एक मरीज के समग्र उपचार की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं, जो स्वास्थ्य संस्थानों में महत्वपूर्ण रोगी देखभाल सेवाएँ प्रदान करती हैं।

निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) डॉ. रविंदरपाल कौर ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की थीम ‘‘हमारी नर्सें हमारा भविष्य’’ का उद्देश्य नीति निर्माताओं, जनता और हितधारकों, जो स्वास्थ देखभाल प्रदान करने और वित्त सम्बन्धी फ़ैसले लेते हैं, सामने लाकर नर्सों और उनके उज्जवल भविष्य पर प्रकाश डालना है। उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी नर्सों का समर्थन करना जारी रखेंगे।  

 इस अवसर पर डॉ. रविन्दरपाल कौर ने डायरैक्टर नेशनल हैल्थ मिशन डॉ. एस.पी. सिंह के साथ अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नर्सों के योगदान को दर्शाता पोस्टर रिलीज़ किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल एस.आई.एच.एफ.डब्ल्यू डॉ. जसविन्दर कुमारी और स्टेट प्रोग्राम अफ़सर (एम.सी.एच.) डॉ. इन्दरदीप कौर भी मौजूद थे।

 

Tags: Health , International Nurses Day , Dr Adarshpal Kaur , Dr Ravinder Pal Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD