Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आधुनिक भारत के निर्माण मंे कांग्रेस की विशेष भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन संवाद-23 का किया शुभारंभ

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 11 May 2023

Last updated on: May 11, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां  जवाहर बाल मंच के पहले राष्ट्रीय अधिवेशन ‘संवाद-23’ का शुभारंभ करते हुए कहा जिस विचारधारा का आज कांग्रेस पार्टी सामना कर रही है, उसका मुकाबला करने के लिए ऐसे ही संगठन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से प्रेम का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचाया।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की सोच में बदलाव आ रहा है, इसलिए युवाओं को इतिहास का ज्ञान होना आवश्यक है। विशेष रूप से बच्चों को संविधान की रक्षा तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी के योगदान को युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी से पहले और आजादी के बाद आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस के नेताओं ने विशेष भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी और भाखड़ा बांध उन्हीं की देन है, जिससे आज पूरे उत्तर भारत को बिजली मिल रही है। 

उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने पंचवर्षीय योजनाओं की शुरूआत कर देश के विकास को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में युवाओं को वोट देने का अधिकार दिया और भारत में आईटी क्रांति भी वही लेकर आए। 

पंचायती राज संस्थाओं में महिला आरक्षण भी कांग्रेस के नेतृत्व ने ही दिलाया। उन्होंने कहा कि देश के नवनिर्माण के लिए उठाए गए इन सभी कदमों की जानकारी युवाओं तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ने देश को खून से सींचा है और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी व स्व. राजीव गांधी ने भारत  की एकता एवं अखण्डता के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों ने हर वर्ग को मजबूत किया। कांग्रेस पार्टी ने कभी लोकतांत्रिक प्रणाली को कमजोर नहीं होने दिया जबकि आज नफरत का बोल-बाला है। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति में आने के बाद कभी नहीं सोचा कि वह मुख्यमंत्री पद तक पहुंचेंगे, लेकिन पार्टी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया है, जिसके लिए वे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आभारी है।

मुख्यमंत्री ने जवाहर बाल मंच के सभी प्रतिनिधियों का हिमाचल प्रदेश में आने पर स्वागत किया। जवाहर बाल मंच के अध्यक्ष डॉ. जीबी हरि ने मुख्यमंत्री ठाकुर का स्वागत करते हुए मंच की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। 

उन्होंने कहा कि यह संगठन बच्चों के कल्याण के लिए समर्पित है और देशभर के बच्चों के बीच प्रेम का संदेश पहुंच रहा है। संगठन का उद्देश्य बच्चों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन में संगठन ने 15 राज्यों में अपनी कार्यकारिणी गठित की है तथा वर्ष 2025 तक हर पंचायत में जवाहर बाल मंच की कार्यकारिणी बना ली जाएंगी। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।

दो दिवसीय कार्यक्रम संवाद-23 में देश भर के 15 राज्यों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, ओएसडी गोपाल शर्मा और रितेश कपरेट सहित जवाहर बाल मंच के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD