Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विवादों के बीच 'द केरला स्टोरी' यूपी में टैक्स फ्री

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh,  BJP, Bharatiya Janata Party, Bollywood, The Kerala Story, The Kerala Story Rela Sotry, The Kerala Story Truth, The Kerala Story Real, Real Kerala Story, The Kerala Story Controversy, The Kerala Story Movie, The Kerala Story Release Date, Adah Sharma, Yogita Bihani, Sonia Balani, Siddhi Idnani, Vijay Krishna, Pranay Pachauri, Pranav Mishra, The Kerala Story in Uttar Pradesh, The Kerala Story Uttar Pradesh Tax Free, The Kerala Story Up, The Kerala Story Ut
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लखनऊ , 09 May 2023

Last updated on: May 09, 2023, 00:00 IST

'द केरला स्टोरी' फिल्म को लेकर जमकर सियासत हो रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश में भी यह टैक्स फ्री की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा कि द केरला स्टोरी फिल्म यूपी में टैक्स फ्री की जाएगी। हालांकि, पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने इसे बैन कर दिया है।

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी खुद भी अपनी कैबिनेट के साथ इस फिल्म को देखेंगे।इस फिल्म को बैन करने को लेकर ममता बनर्जी ने कहा है राज्य में शांति बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया है। वह चाहती हैं कि इस फिल्म को लेकर राज्य में कोई हिंसा या नफरत न फैले। 

वहीं, इस फिल्म को तमिलनाडु में भी बैन किया गया है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 6 मई को द केरला स्टोरी फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का एलान किया था।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद कर्नाटक की एक रैली में द केरला स्टोरी की सराहना करते हुए कहा था कि यह फिल्म आतंकवाद को बेनकाब करेगी।

गौरतलब है कि केरल हाईकोर्ट ने फिल्म पर बैन लगाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि फिल्म के ट्रेलर में किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।ज्ञात हो 'द केरला स्टोरी' फिल्म हिंदू, ईसाई या किसी दूसरे धर्म की लड़कियों का धर्मांतरण कर मुस्लिम बनाने और फिर आईएस जैसे आतंकी संगठनों के लिए काम करने को मजबूर करने के विषय पर बनाई गई है। 

एक तरफ फिल्म की कहानी को लेकर एक धड़ा आलोचना कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस में 'द केरला स्टोरी' का कलेक्शन बढ़ता जा रहा है।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Bollywood , The Kerala Story , The Kerala Story Rela Sotry , The Kerala Story Truth , The Kerala Story Real , Real Kerala Story , The Kerala Story Controversy , The Kerala Story Movie , The Kerala Story Release Date , Adah Sharma , Yogita Bihani , Sonia Balani , Siddhi Idnani , Vijay Krishna , Pranay Pachauri , Pranav Mishra , The Kerala Story in Uttar Pradesh , The Kerala Story Uttar Pradesh Tax Free , The Kerala Story Up , The Kerala Story Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD