Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली , और कार्यकर्ताओं से किया संवाद

केंद्र की भाजपा सरकार जनसेवा के लिए वचनबद्ध

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 May 2023

Last updated on: May 08, 2023, 00:00 IST

आज चंडीगढ़ के दौरे पर आए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में भी पधारे व पार्टी के पदाधिकारियों व  वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की तथा कार्यसमिति की बैठक ली । बैठक में  प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व अध्यक्ष संजय टण्डन, मेयर अनूप गुप्ता, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी,  चंद्रशेखर के अलावा सभी प्रदेश पदाधिकारी, मनोनीत पार्षद, जिला- मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष व सभी प्रकोष्ठ-विभाग संयोजक उपस्थित रहे। 

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात है क्योंकि पूरी दुनिया में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपनी राजनीतिक अवधारणा के अनुरूप चलती है हमने जो कहा वही किया है हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं है भाजपा के कार्यकर्ता राजनीतिक सोच और विचारधारा से जुड़े हुए हैं।

केंद्रीय सरकार बारे बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म पर भारत कुछ बोलता है सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है आज भारत कमजोर भारत नहीं रहा है ताकतवर भारत बनकर उभरा है।  

प्रधानमंत्री की काल्पनिक क्षमता बहुत अधिक है और इसी की बदौलत हमने हर क्षेत्र में तरक्की के नए आयाम हासिल किए हैं देश की अर्थव्यवस्था 11 वें स्थान से बढ़कर 5 वें स्थान पर पहुंच गई है और शीघ्र ही दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगी।रूस और यूक्रेन युद्ध के समय यूक्रेन से भारत वासियों को निकालना करिश्मा था। 

उन्होंने कहा कि भारत अब हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए भी जी जान से कार्य करने की प्रेरणा दी।इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भाजपा कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया जबकि मेयर अनूप गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD