Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

केलांग में वर्ल्ड रेड क्रॉस डे आयोजित, विभिन्न गतिविधियों की गई आयोजित

उपायुक्त राहुल कुमार ने की अध्यक्षता

Himachal Admin, Himachal Pradesh, World Red Cross Day
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

केलांग , 08 May 2023

Last updated on: May 08, 2023, 00:00 IST

 जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में कड़ाके की ठंड व हिमपात के बावजूद भी पुराने विश्राम गृह के परिसर  में जिला स्तरीय  वर्ल्ड रेड क्रॉस डे मनाया गया |  केलांग मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों के छात्र और छात्राओं व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ड्रग फ्री  हिमाचल थीम को लेकर केलांग बाजार में जागरूकता  रैली का आयोजन किया गया|  

उपायुक्त लाहौल स्पीति  राहुल कुमार ने फ्लैग ऑफ कर  रैली को रवाना किया  |  उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि   विश्व रेड क्रॉस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य  विश्व के उन लोगों के लिए समर्पित है जो प्राकृतिक आपदाओं, महामारी और अन्य बीमारियों से ग्रसित, असहाय, गरीब,लाचार व जरूरतमंद  लोगों की, रेड क्रॉस सोसाइटियां  सहायता के निस्वार्थ भाव से क्रियाशील रहती है  | 

उन्होंने यह भी कहा कि यह दिवस अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन  के सिद्धांतों को याद करने के लिए भी मनाया जाता है, युद्ध के दौरान असहाय और घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना है| ये दिवस 8 मई को हेनरी डुनेंट  की जयंती के रूप  में मनाया जाता है | 

लोग इस मानवतावादी संगंठन और उसकी ओर से मानवता की सहायता के लिए अभूतपूर्व योगदान के लिए श्रद्धांजलि देने के लिए याद करते हैं |  उन्होंने कहा कि जिला लाहौल स्पीति  में भी ड्रग फ्री  हिमाचल थीम को लेकर,नशे के बढ़ते प्रचलन से  प्रभावी रूप से निपटने के लिए युवक व महिला मंडल तथा आम जन मानस की सक्रिय भूमिका से ही अंकुश संभव हो सकेगा  और पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर इस कुरीति को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की दिशा में जिला प्रशासन प्रयासरत है  |

 कार्यक्रम के दौरान  विभिन्न गतिविधियों में शामिल  राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल केलांग, प्राथमिक पाठशाला केलांग प्रथम व द्वितीय के बच्चों ने हिमपात व ठंड के चलते  भाषण, चित्रकला व नारा लेखन  प्रतियोगिता का विद्यालयों में   ही आयोजन किया गया |  ड्रॉकपा स्वयं सहायता समूह केलांग की महिलाओं ने  स्थानीय लजीज व्यंजनों के स्टाल से इस रेड क्रॉस डे में अपनी पकवानों से  खुशबू विखेरी और और लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया  | 

स्थानीय उत्पादों को लेकर भी प्रदर्शनी  लगाई जाएंगी | मुख्य आकर्षण का केंद्र स्वयं सहायता समूह कांगला  बैरी खँड्रोमा के सीबक थोर्न से निर्मित उत्पाद रहे उपायुक्त ने इन उत्पादों को लेकर गहरी दिलचस्पी दिखाई और इन उत्पादों के मार्केटिंग के लिए भी खंड विकास अधिकारी निर्देश दिए| 

आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत लाहौल पुलिस को प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए 4 गुरखा हल्के वाहनों की आपात स्थिति व राहत बचाव कार्यों में उपयोगिता को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार ने इन वाहनों को फ्लैग ऑफ किया  | उन्होंने कहा कि यह वाहन  केलांग,दारचा,काजा व कोक्सर में रेस्क्यू के लिए तैनात रहेंगे  |

 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, मुख्य  चिकित्सा अधिकारी लाहौल स्पीति डॉ रोशन लाल, उपनिदेशक नेहरू युवक केंद्र  राम सिंह , खंड विकास अधिकारी बवनेश चड्ढा, आयुष अधिकारी  डॉक्टर सुशीला, तहसील कल्याण अधिकारी राजेश कुमार सहित जिला परिषद सदस्य कुंगा  बोध, स्थानीय जनप्रतिनिधि,   महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे |

 

Tags: Himachal Admin , Himachal Pradesh , World Red Cross Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD