Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने मिलावटखोरों के खि़लाफ़ शिकंजा कसा

मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ द्वारा राज्य निवासियों को सुरक्षित और सेहतमंद भोजन मुहैया करवाने के निर्देश

Vijay Kumar Janjua, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 May 2023

Last updated on: May 05, 2023, 00:00 IST

राज्य निवासियों को पौष्टिक और मिलावट रहित ख़ुराक मुहैया करवाना यकीनी बनाने और मिलावटखोरों के खि़लाफ़ और सख्ती सम्बन्धी मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने सम्बन्धित पक्षों को सख़्त चौकसी बरतने के आदेश दिए हैं। मुख्य सचिव ने यह बात आज पंजाब सिवल सचिवालय चंडीगढ़ में सुरक्षित भोजन और सेहतमंद ख़ुराक संबंधी राज्य स्तरीय सलाहकार कमेटी की तीसरी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये कही।

श्री जंजूआ ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सख़्त हिदायतें हैं कि गुणवत्ता और लोगों की सेहत के साथ कोई समझौता न किया जाये और मिलावटखोरों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाये। इसके इलावा मिलावटखोरी रोकने के लिए जागरूकता के साथ चैकिंग, लैब टेस्टिंग आदि कारगर कदम भी उठाए जाएँ क्योंकि यह लोगों की सेहत से जुड़ा मामला है। राज्य सरकार सेहत के मामलों को लेकर बहुत गंभीर है।

सब्जियों और फलों को ग़ैर कुदरती तरीकों के साथ पकाने के मामलों को गंभीरता के साथ लेते हुये मुख्य सचिव ने कहा कि इस व्यवहार को रोकने के लिए चैकिंग की जाये। फूड सेफ्टी मोबाइल वाहनों और टेस्टिंग वाली लैबज़ को बढ़ाया जाये। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सुबह की प्राथना सभाओं में विद्यार्थियों को मिलावटखोरी संबंधी जागरूक किया जाये और इस सम्बन्धी विद्यार्थियों के मुकाबले भी करवाए जाएँ। 

खाने-पीने वाले पदार्थों की बिक्री के लिए लायसैंसिंग और रजिस्ट्रेशन लाज़िमी करार देते हुये यह यकीनी बनाया जाये कि कोई भी खाद्य सामग्री बिना इसके न बेची जाये। श्री जंजूआ ने ख़ाद्य एवं ड्रग प्रबंधन के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने पर ज़ोर देते हुये स्टाफ की भर्ती, निगरानी टीमों के लिए वाहनों की व्यवस्था और राज्य भर में और नयी लैब स्थापित करने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि चैकिंग टीमों की तरफ से दूध से तैयार होने वाले उत्पादों जैसे कि मक्खन, पनीर और देसी घी की मिलावट करने वालों पर सख्ती करते हुये छापेमारी की जाये। निगरान टीमों की संख्या बधाई जाये। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वी. पी. सिंह ने इट राइट मुहिम के अंतर्गत सरकारी अदारों को विशेष कर मैडीकल कालेज, नरसिंग कॉलेज और अन्य शैक्षिक अदारों को सर्टीफिकेशन करवाने के लिए कहा। ख़ाद्य एवं ड्रग प्रबंधन (एफ. डी. ए.) के कमिश्नर डा. अभिनव त्रिखा ने मुख्य सचिव को फूड सेफ्टी विंग की तरफ से की जा रही गतिविधियों के बारे अवगत करवाया।

मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास राज़ी पी. श्रीवासतवा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा जसप्रीत तलवार, प्रमुख सचिव कृषि सुमेर सिंह गुर्जर, सचिव पंजाब मंडी बोर्ड अमृत कौर गिल, ए. एम. डी. पनग्रेन परमपाल कौर, डायरैक्टर लैब रवनीत कौर और ज्वाइंट कमिशनर ख़ाद्य मनोज खोसला भी उपस्थित थे।

 

Tags: Vijay Kumar Janjua , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD