Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने की अपने मेडल लौटाने की पेशकश

Protest, Wretlers Protest, Wretlers Protest New Delhi, Wretlers Protest News, Wretlers Protest Reason, Wretlers Protest In India, Brij Bhushan Sharan Singh News, Brij Bhushan Sharan Singh Latest News, Wrestling Federation of India, WFI, WFI President, Bajrang Punia, Vinesh Phogat, Sakshi Malik, Bajrang Vinesh Sakshi Protest, Brij Bhushan Sharan Singh Resignation, Wretlers Protest News Today
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 May 2023

Last updated on: May 04, 2023, 00:00 IST

दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे शीर्ष भारतीय पहलवानों ने अब अपने पदक और विभिन्न संगठनों से प्राप्त सम्मान लौटाने की पेशकश की है। पहलवानों ने गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी दी कि कुश्ती महासंघ के अपदस्थ अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ उनके प्रदर्शन को बाधित करने के लिए बुधवार रात दिल्ली पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। 

इसके चलते वो अब अपने पदक और सम्मान लौटा देंगे।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एक पुलिसकर्मी नशे की हालत में था और उसने महिला पहलवानों से दुर्व्यवहार किया।सम्मान लौटाने की पेशकश करते हुए टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया ने कहा, ''जब वे (पुलिसकर्मी) हमारे साथ मारपीट और गाली-गलौच कर रहे थे तो क्या वे यह नहीं देख पा रहे थे कि पहलवान भी पद्मश्री पुरस्कार विजेता हैं।''

उन्होंने कहा, अगर पहलवानों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाएगा तो हम पदकों का क्या करेंगे? यहां सिर्फ मैं नहीं था, साक्षी (मलिक) भी बैठी थीं। हम सामान्य जीवन जीएंगे और सभी पदक और पुरस्कार लौटा देंगे।यह पूछे जाने पर कि क्या उनका प्रस्ताव अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में जीते गए पदकों से संबंधित है, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता विनेश फोगट ने कहा, सारे ले जाओ। 

इतनी बेइज्जती तो कर दी हमारी। कुछ भी छोड़ा नहीं।भाजपा समर्थकों के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि पहलवानों के विरोध को कई विपक्षी दल अपना समर्थन दे रहे हैं, विनेश फोगट ने जोर देकर कहा कि यह राजनीतिक है।उन्होंने मीडिया से कहा, सुनो, यह राजनीतिक है। 

कृपया प्रधानमंत्री से बात कराएं। गृह मंत्री से हमें फोन करने के लिए कहें। हमें न्याय दिलाएं। हम अपना करियर और जीवन दांव पर लगा रहे हैं।

 

Tags: Protest , Wretlers Protest , Wretlers Protest New Delhi , Wretlers Protest News , Wretlers Protest Reason , Wretlers Protest In India , Brij Bhushan Sharan Singh News , Brij Bhushan Sharan Singh Latest News , Wrestling Federation of India , WFI , WFI President , Bajrang Punia , Vinesh Phogat , Sakshi Malik , Bajrang Vinesh Sakshi Protest , Brij Bhushan Sharan Singh Resignation , Wretlers Protest News Today

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD