Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल

 

उनादकट बायें कंधे में चोट के चलते आईपीएल से बाहर, डब्ल्यूटीसी फाइनल तक फिट होने की उम्मीद

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Jaydev Unadkat, Lucknow Super Giants, Jaydev Unadkat Injury
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 May 2023

Last updated on: May 03, 2023, 00:00 IST

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट बायें कंधे में चोट लगने की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट रविवार को नेट्स के दौरान लगी थी। ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि वह 7 जून से इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल तक ठीक हो जाएंगे।

रविवार को नेट्स में उनादकट लखनऊ में अपनी पहली गेंद करने जा रहे रहे थे और राउंड द विकेट आते हुए उनका बायां पैर नेट में फंस गया। इसके बाद बायीं कोहनी की ओर वह जोर से गिर गए। वह जमीन पर गिरे हुए भी अपना बायां कंधा पकड़े थे। इसके बाद उन्हें एक स्लिंग लगाए और आइस पैक लगाते देखा गया।

पता चला है कि उनादकट स्कैन के लिए मुंबई गए और बीसीसीआई के द्वारा नियुक्त किए गए एक विशेषज्ञ से मुलाकात की। बोर्ड के मेडिकल स्टाफ से बातचीत के बाद लखनऊ ने उनादकट को आईपीएल से बाहर कर दिया है। उनके बेंगलुरु स्थित एनसीए में रिहैब करने की उम्मीद है जिससे वह इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल तक ठीक हो जाएं।

उनादकट की चोट के अलावा लखनऊ के कप्तान केएल राहुल भी चोटिल है। राहुल सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में गेंद का पीछा करते हुए अपने दायें पैर को चोटिल कर बैठे थे। राहुल की स्कैन रिपोर्ट और चोट की गंभीरता का पता चलना अभी बाकी है।

उनादकट इस सीजन खेले तीन मैचों में एक भी विकेट नहीं ले पाए और अपने आठ ओवरों में 92 रन खर्च किए।वह मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के साथ भारतीय टीम की डब्ल्यूटीसी फाइनल टीम में तेज गेंदबाजी के पांच विकल्पों में शामिल हैं। राहुल भी डब्ल्यूटीसी टीम का हिस्सा हैं लेकिन उनके भाग लेने के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Jaydev Unadkat , Lucknow Super Giants , Jaydev Unadkat Injury

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD