Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब फिर विकास की राह पर आ रहा है : मुख्यमंत्री भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने राजपुरा-घनौर में जे. एस. डब्ल्यू. स्टील कोटिंग प्रोडक्टस लिमटिड प्लांट किया लोगों को समर्पित

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Gurlal Singh Ghanaur, Neena Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा (पटियाला) , 02 May 2023

Last updated on: May 02, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि पंजाब, देश के सबसे पसन्दीदा औद्योगिक स्थान के तौर पर उभरा है और हर क्षेत्र में व्यापक विकास देखने को मिल रहा है। जे. एस. डब्ल्यू स्टील कोटिंग प्रोडक्टस लिमटिड के प्लांट को लोगों को समर्पित करने के बाद इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्लांट 247 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनाया गया है और इससे 600 नौजवानों को रोज़गार मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि यह ज़ीरो लिक्विड डिसचार्ज प्लांट है, जो न तो पानी और न ही हवा को प्रदूषित करेगा। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार कारोबारियें का संतों, पीरों और फ़कीरों की धरती पर स्वागत करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की उद्योग-अनुकूल नीति के कारण पंजाब देश भर में निवेश के लिए सबसे अनुकूल स्थान के तौर पर उभरा है। 

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार और उद्योगपतियों की मज़बूत सांझ ने पंजाब को देश का औद्योगिक हब बनाया है। भगवंत मान ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर ज़िम्मेदारी संभालने के केवल एक साल के अंदर ही उनका सबसे पहला और मुख्य काम लोगों की समस्याओं, पेचीदगियों के बारे अच्छी तरह अवगत होना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का मंतव्य बदलती उम्मीदों और नयी चुनौतियों के साथ तालमेल कायम रखना है। उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्य में आर्थिक विकास में तेज़ी लाकर देश के भविष्य को उज्जवल बनाने का रास्ता चुना है। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने देखा है कि पंजाब की नौजवान पीढ़ी ज़िंदगी में कुछ बड़ा करना चाहती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को पूरा यकीन है कि परमात्मा ने उनको लोगों के जीवन में गुणात्मक बदलाव लाने के लिए पंजाब का नेतृत्व करने का यह मौका दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कारोबारियों और निवेशकों की सहायता के लिए कई नीतियां और पहलकदमियां की हैं।

भगवंत मान ने कहा कि इससे राज्य आर्थिक विकास के उच्च स्तर पर पहुँच गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नयी औद्योगिक और कारोबारी विकास नीति 2022 का मंतव्य आने वाले पाँच सालों में बड़े निवेश को आकर्षित करना और अधिक से अधिक रोज़गार पैदा करना है। 

उन्होंने कहा कि यह नीति नये एम. एस. एम. इज., बड़ी इकाईयों, स्टार्ट-अप और अन्यों को विस्तार और निवेश के लिए मुकाबला आधारित विकास का मौका प्रदान करती है। भगवंत मान ने कहा कि यह सभी प्रयास राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अहम प्रोजैक्ट पर काम शुरू करने के लिए ग्रुप को बधाई देते हुए इस नेक काम में उनको पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रोजैक्ट इस कंपनी की तरफ से राज्य में किये गए बड़े निवेशों में से एक है। भगवंत मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि इस बड़े औद्योगिक समूह की तरफ से किये निवेश से औद्योगिक विकास को और बढ़ावा मिलेगा और नौजवानों के लिए रोज़गार के नये रास्ते खुलेंगे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य के नौजवानों को इस प्रोजैक्ट से बहुत लाभ मिलेगा, जो राज्य की पुरातन शान बहाल करने में अहम भूमिका निभाएगा।। भगवंत मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह प्रतिष्ठित प्रोजैक्ट राज्य में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार के अथक यत्नों स्वरूप आने वाले दिनों में राज्य में ऐसे और प्रोजैक्ट लगेंगे।

उद्घाटन समारोह में शरद महिंद्रा जेएसडब्ल्यू स्टील कोटेड प्रोडक्ट्स लिमिटेड के निदेशक और सीईओ, घनौर विधायक गुरलाल घनौर और विधायक राजपुरा नीना मित्तल, ए वेणु प्रसाद, दिलीप कुमार प्रधान सचिव, केके यादव सीईओ इन्वेस्ट पंजाब, आईजी मुखविंदर सिंह छीना, डीसी साक्षी साहनी, एसएसपी वरुण शर्मा और अन्य उद्योगपति और व्यवसायी भी मौजूद थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Gurlal Singh Ghanaur , Neena Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD