Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी बने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के कमांडिंग-इन-चीफ

Military, Indian Air Force, Air Marshal Narmdeshwar Tiwari, Narmdeshwar Tiwari, Air Force, South Western Air Command, SWAC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 May 2023

Last updated on: May 01, 2023, 00:00 IST

एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने 1 मई को गांधीनगर में दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान (एसडब्ल्यूएसी) के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने एयर मार्शल विक्रम सिंह का स्थान लिया, जो 30 अप्रैल, 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे। 

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी को 7 जून, 1986 को फाइटर स्ट्रीम में कमीशन दिया गया था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व-छात्र हैं और राष्ट्रपति गोल्ड मेडलिस्ट के रूप में उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने विभिन्न प्रकार के विमानों पर 3600 घंटे से अधिक की उड़ान भरी है। 

वे एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर होने के साथ-साथ एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट भी हैं।रक्षा मंत्रालय का कहना है कि एयर मार्शल के पास क्षेत्र का समृद्ध अनुभव है, जिसमें मुख्य रूप से मिराज-2000 पर विभिन्न हथियारों और प्रणालियों का परिचालन परीक्षण भी शामिल है। 

कारगिल संघर्ष के दौरान वे विभिन्न ऑपरेशनों में सक्रिय रूप से शामिल रहे और कई महत्वपूर्ण मिशनों में हिस्सा लिया। उन्होंने राजस्थान सेक्टर में फ्रंटलाइन फाइटर बेस की भी कमान संभाली है। इसके बाद, उन्होंने वायुसेना के प्रमुख उड़ान परीक्षण प्रतिष्ठान एएसटीई के मुख्य टेस्ट पायलट के रूप में कार्य किया। 

वे 2013-16 से पेरिस में एयर अटैची थे। फ्रांस से लौटने पर उन्होंने वायुसेना स्टेशन जोधपुर की कमान संभाली। उन्होंने अक्टूबर 2018 में राष्ट्रीय उड़ान परीक्षण केंद्र में परियोजना निदेशक (उड़ान परीक्षण) का पदभार संभाला, जहां वे हल्के लड़ाकू विमान तेजस के विकास और संचालन में सक्रिय रूप से शामिल थे।

दक्षिण पश्चिमी वायु कमान (एसडब्ल्यूएसी) के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, एयर मार्शल वायुसेना मुख्यालय (वीबी) में वायुसेना के उप प्रमुख थे। उनकी विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें 2008 में 'वायुसेना पदक' और 2022 में 'अति विशिष्ट सेवा पदक' से सम्मानित किया गया था।

 

Tags: Military , Indian Air Force , Air Marshal Narmdeshwar Tiwari , Narmdeshwar Tiwari , Air Force , South Western Air Command , SWAC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD