Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पंजाब में रग्बी खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किये जाएंगे: मीत हेयर

खेल मंत्री ने राहुल बोस के साथ रग्बी खेल को पंजाब में प्रोत्साहित करने पर की चर्चा

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Amit Talwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Apr 2023

Last updated on: Apr 30, 2023, 00:00 IST

पंजाब सरकार राज्य में रग्बी खेल को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास करेगी और इस दिशा में सबसे पहले कदम उठाते हुए इस साल करवाई जाने वाली ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में रग्बी के मुकाबले करवाए जाएंगे। यह बात पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने सरकारी आवास में इंडियन रग्बी फ़ुटबॉल यूनियन के प्रधान राहुल बोस के साथ की बैठक के दौरान कही।  

राहुल बोस जो पूर्व अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी और फिल्म अभिनेता/निर्देशक हैं, के साथ रग्बी खेल को पंजाब में प्रोत्साहित करने के लिए की गई चर्चा के दौरान मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब में पुन: खेल संस्कृति पैदा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। 

पहली बार करवाई गई ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में 30 खेलों के मुकाबले करवाए गए और 3 लाख से अधिक खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इस बार रग्बी खेल को भी शामिल किया जायेगा। मीत हेयर ने कहा कि रग्बी खेल एथलैटिक्स, कबड्डी, फ़ुटबॉल और हैंडबॉल खेल के मिश्रण वाली है जोकि पंजाबियों के स्वभाव के अनुकूल है।

इस खेल में पंजाबियों के बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि रग्बी सैवन इस खेल का छोटा रूप है जो ओलम्पिक/एशियाई/राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल है, इसलिए खेल के इस रूप को पंजाब में प्रसिद्ध करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। राहुल बोस ने रग्बी खेल के बारे में मीत हेयर को एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी दिखाई।

विश्व में फ़ुटबॉल, बास्केटबॉल आदि खेल की तरह प्रसिद्ध रग्बी खेल के बारे में जानकारी देते हुए राहुल बोस ने कहा कि बहुत तेज़ी से इस खेल का दायरा बढ़ रहा है और ओलम्पिक/एशियाई/राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा होने के कारण यह अब पदक वाली खेल बन गई है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में यह खेल पिछले कुछ अरसे से काफ़ी खेली जाने लगी है, क्योंकि पंजाब में इस खेल के लिए ज़रुरी गुण खिलाडिय़ों में पाए जाते हैं। पंजाब के खेल मंत्री की माँग पर राहुल बोस ने जल्द ही राज्य में रग्बी सैवन का इन्वीटेशनल टूर्नामैंट करवाने का ऐलान भी किया।  इस अवसर पर खेल विभाग के निदेशक अमित तलवाड़ भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Amit Talwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD