Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोहाली के युवाओं के लिए मर्चेंट नेवी में नौकरी करने के नए अवसर खुले

सांसद मनीष तिवारी ने मर्चेंट नेवी इंस्टिट्यूट का उद्घाटन किया

Manish Tewari, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab, Merchant Navy, VR Maritime Services, Captain Sanjay Prashar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 30 Apr 2023

Last updated on: Apr 30, 2023, 00:00 IST

उच्चत्म टैस फ्री वेतन, जल्द प्रमोशन, उच्च स्तरीय जीवन जांच, काम के बाद लंबी छुट्टी व दुनिया घूमने के अवसर, ऐसी नौकरी कौन नहीं करना चाहता। मर्चेंट नेवी एक ऐसा पेशा है जिसमें ये सारे सपने साकार होते हैं।परंतु उारी भारत के युवा सही जानकारी की कमी के चलते मर्चेंट नेवी जैसी बेहतरीन नौकरी ज्वाईन करने से वंचित रह जाते हैं। जबकि दक्षिण भारत के युवा भारी संया में इस नौकरी को ज्वाईन करते हैं।

ये बातें श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी ने मोहाली में मर्चेंट नेवी इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करते हुए कही। उल्लेखनीय है कि मोहाली में एक मर्चेंट नेवी इंस्टीट्यूट खोला जा रहा है, जहां मर्चेंट नेवी में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को तैयार किया जाएगा। सांसद मनीष तिवारी ने इस इंस्टीट्यूट के खुलने को पंजाब के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर बताया और इस पहल के लिए पूरी मैनेजमेंट को बधाई दी। 

इस मौके पर युवा नेता व  लोकप्रिय समाजसेवी राजा कंवरजोत सिंह भी मौजूद थे।वीआर मैरीटाइम के नाम से खुलने जा रहे इस  इंस्टिट्यूट के कैप्टन संजय पराशर इस संबंधी जानकारी देते हुए  बताया कि  मर्चेंट नेवी की ज्यादातर शिपिंग कंपनियां दक्षिण भारत में स्थित हैं, जिसके कारण जागरूकता की कमी है। जबकि हमारा प्रयास इच्छुक उमीदवारों और मौजूदा नाविकों के लिए नौकरी के अवसर पैदा करना है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नौजवानों को इस शिपिंग फील्ड में प्रवेश करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए हमने ऐसी सुविधा तैयार की है जहां दस्तावेज, किटिंग और मेडिकल सहित जरूरतें उनके घर के पास एक ही छत के नीचे उपलध करवाई जा सकेंगी।

इस मौके पर कैप्टन आर के मुदुली, डिप्टी  नॉटिकल  एडवाइजर और एडिशनल डी जी नॉटिकल  गवर्नमेंट ऑफ़  इंडिया ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया का 90 फीसदी व्यापार जहाजों के जरिये होता है. बड़े तेल टैंकरों, मालवाहक जहाजों, ऑटोमोबाइल जहाजों, मालवाहक जहाजों और यात्री जहाजों सहित बहुउद्देश्यीय जहाज आज भी परिवहन का सबसे सस्ता और सबसे अच्छा साधन हैं। 

मर्चेंट नेवी में दो डिवीजन, नेविगेशन और इंजीनियरिंग शामिल हैं, जो एक साथ काम करते हैं। भारत वैश्विक समुद्री व्यापार का 9 फीसदी हिस्सा है, जो 2024 तक बढ़कर 11 फीसदी हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि  सरकार का लक्ष्य  2030 तक 25  फीसदी तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे समय में, मर्चेंट नेवी में युवाओं के लिए विशेष रूप से उार भारत से नौकरी के बेहतरीन अवसर हैं।

 

Tags: Manish Tewari , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab , Merchant Navy , VR Maritime Services , Captain Sanjay Prashar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD