Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मालवे के लोगों के लिए बड़ी सौग़ात, मुख्यमंत्री द्वारा पटियाला के राजिन्द्रा अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस इमरजैंसी वॉर्ड का उद्घाटन

राजिन्द्रा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए 196.81 करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रोजैक्टों की भी ऐलान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dr. Balbir Singh, Ajit Pal Singh Kohli, Patiala,Rajindra Hospital Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 29 Apr 2023

Last updated on: Apr 29, 2023, 00:00 IST

राज्य के लोगों ख़ासकर मालवे के लोगों को बड़ी सौग़ात देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यहाँ के राजिन्द्रा अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस इमरजैंसी का उद्घाटन किया, जिससे लोगों को समय पर आपातकालीन सेवाएं मुहैया करवाए जाने को यकीनी बनाया जा सकेगा।  

इमरजैंसी के नवीनीकरण के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मालवे के लोग बड़ी संख्या में इलाज करवाने के लिए राजिन्द्रा अस्पताल में आते हैं और यहाँ तक कि गंगानगर से भी मरीज़ यहाँ इलाज के लिए आते हैं, जिस कारण सरकार द्वारा इस अस्पताल के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।  

 हादसों के शिकार लोगों को तत्काल इलाज मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री ने बताया कि राजिन्द्रा अस्पताल में 68.74 करोड़ रुपए की लागत से ट्रॉमा सैंटर की स्थापना की जायेगी, जिससे लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में एक्सीडेंट मामलों के मरीज़ को इलाज के लिए पी.जी.आई. के लिए रैफर करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सैंटर बनने से लोगों के समय की बचत होगी और पी.जी.आई. पर भी बोझ घटेगा।  

 मुख्यमंत्री ने बताया कि इमरजैंसी वॉर्ड में बिस्तरों की संख्या दोगुनी कर दी गई है, जो अब 50 बिस्तरों से बढक़र 100 बिस्तर कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को इमरजैंसी स्वास्थ्य सुविधाएं देने में देरी ख़त्म होगी। उन्होंने कहा कि मरीज़ों के लिए ज़रुरी टैस्ट भी अब इमरजैंसी में ही हो जाया करेंगे और इससे मरीज़ का समय पर इलाज भी शुरू किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इमरजैंसी के लिए विशेष तौर पर 40 नए कर्मचारी भी भर्ती किए गए हैं, जो केवल इमरजैंसी वॉर्ड में ही ड्यूटी निभाएंगे। राजिन्द्रा अस्पताल के इमरजैंसी वॉर्ड में ओर भी आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं, जिनमें एडवांस्ड आई.सी.यू. के लिए 17 बिस्तर, ऑपरेशन थियेटर के साथ जुड़ी इमरजैंसी के लिए चार ऑपरेशन थियेटर, सर्जीकल एच.डी.यू. के लिए 10 बिस्तर नए स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 50 लोगों के लिए इन्तज़ार क्षेत्र और आधुनिक मेडिकल साजो-सामान स्थापित किया गया है।  

 पंजाबियों को सेहत के पक्ष से तंदरुस्त रखने के लिए सरकार की जि़म्मेदारी का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकारी अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए शिद्दत से कोशिशों की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े पद भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। भगवंत मान ने कहा कि इस कदम का एकमात्र मकसद राज्य के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं सुनिश्चित बनाना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 500 से अधिक आम आदमी क्लीनिक लोगों को मुफ़्त स्वास्थ्य एवं जाँच सेवाएँ मुहैया करवा रहे हैं और आने वाले समय में और अधिक क्लीनिक खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थाओं में साफ़-सफ़ाई का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा लेने के लिए अस्पताल में कामकाज के बारे में जानकारी हासिल की।

भगवंत मान ने डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल स्टाफ के साथ भी विस्तार में बातचीत करके सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मौजूदा सरकारी अस्पतालों को नवीनतम सुविधाओं से लैस करने के साथ-साथ नए अस्पताल खोलने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राजिन्द्रा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए 196.81 करोड़ रुपए के अलग- अलग प्रोजैक्टों की भी ऐलान किया, जिनमें डॉक्टरों के लिए आवास, स्पोटर््स हॉल, कैदियों के लिए अलग वॉर्ड और अन्य प्रोजैक्ट शामिल हैं।  

 इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह, विधायक अजीतपाल सिंह कोहली और हरमीत सिंह पठानमाज और अन्य शख्सियतें भी उपस्थित थीं।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dr. Balbir Singh , Ajit Pal Singh Kohli , Patiala , Rajindra Hospital Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD