Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने खुले दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकांश का मौके पर ही करवाया निपटारा

नगर निगम के अलावा जल सप्लाई व सीवरेज बोर्ड, नगर सुधार ट्रस्ट, पावर कार्पोरेशन, पुलिस व अन्य विभागों की समस्याओं के हल के भी दिए निर्देश

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 29 Apr 2023

Last updated on: Apr 29, 2023, 00:00 IST

ने आज नगर निगम होशियारपुर में खुला दरबार लगाकर जहां लोगों की समस्याएं सुनी वहीं अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करवाया। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल, चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने खुले दरबार में नगर निगम के अलावा जल सप्लाई व सीवरेज बोर्ड, नगर सुधार ट्रस्ट, पावर कार्पोरेशन पुलिस व अन्य विभागों से संबंधित 100 के करीब शिकायतें सुनी गई और समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। नगर निगम कार्यालय होशियारपुर में आयोजित खुले दरबार में शिकायतें सुनने का समय बेशक सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक का था लेकिन कैबिनेट मंत्री की ओर से दोपहर 2 बजे तक  वहां आए हर व्यक्ति की शिकायत को सुन कर उसके हल के लिए निर्देश दिए।

खुले दरबार में लोगों की समस्याओं में मुख्य तौर पर सडक़, पानी के ट्यूबवेल, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज की समस्या, अवैध निर्माण, नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच आदि से संबंधित थी। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान कमिश्नर नगर निगम को निर्देश दिए कि वे उक्त सभी शिकायतों की निगरानी करते हुए उसका तय समय में हल करवाएं। उन्होंने नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नक्शा पास करवाने के दौरान अगर किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

उन्होंने एम.टी.पी व ब्रांच के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के व्यस्ततम इलाको में बनी पुरानी व नई बिल्ंिडगें जो कि पार्किंग उपलब्ध न करवा कर नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, उन्हें पार्किंग का इंतजाम करने की चेतावनी दी जाए नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने पार्षदों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उनका जल्द से जल्द हल करवाएं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान की सोच है कि लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा हो। इसी कड़ी के अंतर्गत पिछले एक वर्ष से वे मुख्य मंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर हर शनिवार व रविवार होशियारपुर में लोक निर्माण विभाग के रैस्ट हाउस में न सिर्फ होशियारपुर बल्कि पंजाब के अन्य जिलों के लोगों की समस्याएं सुनते आ रहे हैं।

इस बार नगर निगम से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए उन्होंने नगर निगम में खुला दरबार लगाया ताकि संबंधित विभाग की शिकायतें सुनकर वहीं पर अधिकारियों से उसका हल करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री पंजाब के निर्देशों पर सभी जिलों में डिप्टी कमिश्नर व उप मंडल स्तर पर एस.डी.एम्ज की ओर से गांवों में शिकायत निवारण कैंप लगाकर भी लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश में हर समस्या का समयबद्ध तरीके से हल किया जाए, तभी सही मायने में प्रदेश का विकास संभव है।

इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, नगर निगम फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी, पार्षद प्रदीप बिट्टू, खरैती लाल कतना, मुखी राम के अलावा अन्य पार्षद व अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

              

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD