Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गीता जी का उपदेश "ठीक क्या है, गलत क्या है, ज्ञान क्या है, शिष्टता क्या है, दुष्टता क्या है, अच्छा क्या है, बुरा क्या है" को बताता है - गृह मंत्री अनिल विज

मानव जाति को ठीक रास्ते पर चलने के लिए गीता के माध्यम से राह दिखाई गई - अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/सिडनी , 29 Apr 2023

Last updated on: Apr 29, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि गीता जी का उपदेश लोगों को बताता है कि "ठीक क्या है, गलत क्या है, ज्ञान क्या है, शिष्टता क्या है, दुष्टता क्या है, अच्छा क्या है, बुरा क्या है" इन सबका ज्ञान गीता जी में बताया गया है। उन्होंने कहा कि मानव जाति को ठीक रास्ते पर चलने के लिए गीता के माध्यम से राह दिखाई और बताई गई है ताकि उनके जीवन में उजाला हो सके।

श्री विज आज ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के डार्लिंग हार्बर थियेटर में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत "गीता एन अपीटोम ऑफ पीस, फ्रेटरनिटी एंड हारमोनी" विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गुरु शरणानंद जी महाराज, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गीता जी का उपदेश जिंदगी के टेढ़े मेढ़े रास्तों में व्यक्ति को रोशनी दिखाने का काम करता है - विज

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम की इस संगोष्ठी का आरंभ हमने दीप प्रज्वलन करके किया है। उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा है कि हम अक्सर अपने कार्यक्रम दीप प्रज्वलित करके करते हैं क्योंकि दीपक अंधेरे को मिटा कर रोशनी का रास्ता दिखाता है।  

उन्होंने कहा कि मानव जाति के जीवन में उजाला करने के लिए लगभग 5000 वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने अपने शिष्य अर्जुन के माध्यम से लोगों के जीवन में उजाला करने के लिए गीता जी का उपदेश दिया जो जिंदगी के टेढ़े मेढ़े रास्तों में व्यक्ति को रोशनी दिखाने का काम करता है।

गीता जी में ज्ञान योग, भक्ति योग, संख्या योग, कर्म योग के अलावा सभी प्रकार के योगों का उल्लेख - विज

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ संवाद स्थापित करते हुए श्री विज ने कहा कि "धर्म पर बहुत चर्चा होती है सारे विश्व में धर्म पर चर्चा होती है लेकिन धर्म 3 अक्षरों का शब्द है यानी ऐसा रास्ता धारण करना, जो मुक्ति दिला दे, मंजिल दिला दे, मोक्ष दिला दे। उन्होंने कहा कि अगर इस फार्मूले पर गीता जी को परखा जाए तो इनमें सारे गुण हैं। 

यह जीवन में आपकी जो मंजिल है उस मंजिल को दिला सकता है और अगर आप मोक्ष प्राप्त करना चाहते हैं तो मोक्ष दिला सकता है।  इसमें ज्ञान योग, भक्ति योग, संख्या योग, कर्म योग के अलावा सभी प्रकार के योगों का उल्लेख किया गया है।

जीवन में सफल होने के लिए गीता जी एक कुंजी - विज

श्री विज ने कहा कि हर आदमी के संस्कार, गुण, धर्म अलग-अलग होते हैं जिस रास्ते को वह अपनाना चाहे, वह रास्ता अपना सकता है लेकिन गीता जी में सभी रास्तों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। उन्होंने उदहारण देते हुए बताया कि जिस प्रकार से परीक्षा में सफल होने के लिए कुंजी आया करती थी, उसी प्रकार से जीवन में सफल होने के लिए गीता जी एक कुंजी है। 

उन्होंने कहा कि जिंदगी के हर मुकाम को हासिल करने के लिए "तुझे करना है क्या और ना करना है क्या" बताने के लिए यह गीता जी के माध्यम से बताया जाता है। उन्होंने कहा कि गीता जी में मानव जाति के लिए जो ज्ञान दिया गया है वह केवल अर्जुन के लिए नहीं था, वह केवल अर्जुन की सेना के लिए नहीं था, वह कुरुक्षेत्र वासियों के लिए नहीं था, वह केवल भारत वासियों के लिए नहीं था, बल्कि वह ज्ञान पूरी मानव जाति के लिए था।

गीता जी के प्रचार प्रसार के लिए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज दिन रात एक किए हुए - विज

उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि गीता जी का ज्ञान हरियाणा की धरती पर दिया गया, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में दिया गया, इसलिए हरियाणा सरकार और हमारा दायित्व बनता है कि जो ज्ञान हमारी धरती पर दिया गया है उसका प्रचार प्रसार दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाया जाए। 

उन्होंने कहा कि हमारा यह भी सौभाग्य है कि हमारे इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज दिन रात एक किए हुए हैं। वे गीता जी के ज्ञान को स्थान स्थान पर पहुंचाने, इस पर चर्चा करने, संगोष्ठी करने और उसकी व्याख्या करने के लिए लगातार कार्य कर रहे है।

गीता जी के ज्ञान की गहराई तक जाने के लिए संस्कृत का ज्ञाता होना भी बहुत आवश्यक - विज

उन्होंने कहा कि गीता जी का ज्ञान जिस देववाणी से दिया गया वह संस्कृत है, संस्कृत हमारी मां बोली भाषा नहीं है, हम हिंदी बोलते हैं, हम बंगाली, गुजराती, मराठी इत्यादि बोलते हैं लेकिन यह जो ज्ञान है वह संस्कृत में दिया गया है और इस ज्ञान की गहराई तक जाने के लिए संस्कृत का ज्ञाता होना भी बहुत आवश्यक है ताकि हम इसका सही अर्थ निकाल सके। 

इसलिए इसके अर्थ का अनर्थ ना हो इसलिए स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज और अन्य महाराज आज इसका प्रचार प्रसार करने के लिए कार्य कर रहे है ताकि उसका असली शब्दार्थ लोगों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा आज यह कार्यक्रम ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया। इससे पहले, कनाडा, यूके और मॉरिशस में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किया गया है।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD