Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मीत हेयर ने ज़मीनी स्तर पर खिलाड़ियों की शिनाख़त करके उनकी प्रतिभा को तराशने पर दिया ज़ोर

सभी प्रदेश दूसरे राज्यों में चल रहे नये उद्यमों से सीख कर प्रेरणा लें : मीत हेयर

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab , Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इम्फाल/ चंडीगढ़ , 25 Apr 2023

Last updated on: Apr 25, 2023, 00:00 IST

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने देश को खेल के क्षेत्र में और आगे ले जाने के लिए ज़मीनी स्तर पर खिलाड़ियों की खोज करके उनकी प्रतिभा निखारने की बात कही। इसके साथ ही सही प्रतिभा को आगे लाने के लिए ट्रायलों का दायरा और समय बढ़ाने पर भी ज़ोर दिया।

मीत हेयर ने इम्फाल में केंद्रीय खेल मंत्रालय और मनीपुर सरकार की तरफ से देश के समूह राज्यों/यू. टीज़ के खेल मंत्रियों की करवाई जा रही दो दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ़्रेंस के दौरान बोलते हुये अलग-अलग राज्यों की तरफ से खेल के क्षेत्र में निवेकली पहलकदमियों की सराहना करते हुये पंजाब सरकार की तरफ से किये जा रहे उद्यमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे से प्रेरणा लेकर सबको इकट्ठे आगे बढ़ना चाहिए। 

इस सैशन के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीत हेयर द्वारा उठाये मामलों की पुष्टि करते हुये टेलेंट हंट प्रोग्राम को बढ़ावा देने की बात कही। मीत हेयर ने पंजाब के एथलीट अकशदीप सिंह की उदाहरण देते हुये कहा कि जो एथलीट फ़ौज में भर्ती करने के लिए दौड़ने आया था, उसे कोच ने पहचान कर ऐसा तराशा कि अब ओलम्पिक्स के लिए कुआलीफायी हो गया। 

बिहार सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुये मीत हेयर ने कहा कि पंजाब इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्टस के खेल ट्रायलों को भी एक दिन की बजाय महीना भर चलाया जा रहा है जिससे असली प्रतिभा निखर कर सामने आए। खेल मंत्री ने आगे कहा कि ओलम्पिक्स समेत बड़े खेल मुकाबलों की तैयारी के लिए ज़मीनी स्तर पर ध्यान देना पड़ेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार की तरफ से नेशनल मैडल विजेताओं को हॉकी ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत एक साल के लिए 16000 रुपए प्रति महीना वज़ीफ़ा दिया जा रहा है जिससे खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन के लिए मोटीवेट होंगे।

मीत हेयर ने पंजाबी खिलाड़ियों की प्रतिभा की बात करते हुये राष्ट्रमंडल खेलों के कुश्ती मुकाबलों की उदाहरण दी जहाँ कैनेडा और इंग्लैंड की तरफ से मैडल जीतने वाले पहलवान अमरवीर सिंह ढेसी और मनधीर सिंह कूनर पंजाबी मूल के थे और पाकिस्तान का मैडल विजेता भी लहिंदे पंजाब का था। उन्होंने कहा कि पंजाबियों में अथाह सामर्थ्य है और राज्य सरकार इसी प्रतिभा की शिनाख़त करके उभरते खिलाड़ियों को मंच मुहैया करवाने के लिए काम कर रही है।

सैशन की समाप्ति के बाद खेल मंत्री मीत हेयर ने नेशनल स्पोर्टस यूनिवर्सिटी, इम्फाल का दौरा भी किया जहाँ खेल विज्ञान के क्षेत्र में नयी एडवांस्ड तकनीकें देखीं। स्पोर्टस सायकालौजी लैब भी देखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से पंजाब को फिर खेल में देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए स्वप्न को पूरा करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है और जहाँ से भी कुछ नया सीखने को मिल रहा है, वहीं से सीखा जा रहा है।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD