Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

आईएएनएस रिव्यू: दर्शकों को बोर कर रही 'किसी का भाई किसी की जान'

Bollywood, Salman Khan Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Salman Khan, Daggubati Venkatesh, Pooja Hegde, Shehnaaz Gill, Palak Tiwari, Jassie Gill, Raghav Juyal, Bhumika Chawla, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Movie, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Movie Relview, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review And Rating, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Rating
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Apr 2023

फिल्म: 'किसी का भाई किसी की जान' अवधि: 144 मिनट कास्ट: सलमान खान, वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, सतीश कौशिक, तेज सप्रू और आसिफ शेख,निर्देशक: फरहाद सामजी छायांकन: वी. मणिकंदन संगीत: रवि बसरूर, आईएएनएस रेटिंग: 2 'भाई' ('बजरंगी भाईजान', 'दबंग', 'रेडी', 'सुल्तान', 'टाइगर') के रूप में सलमान खान का अवतार हमेशा से हिट रहा, क्योंकि फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 

बॉक्स-ऑफिस पर 'पठान' के जरिए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने साबित कर दिया कि सफलता की कई कहानियां हो सकती हैं, लेकिन कोई भी उनकी करिश्माई स्टाइल, एनर्जी और खुशमिजाज तरीकों से मेल नहीं खा सकता है, उनके यूनिक टैलेंट की कोई तुलना नहीं है।

सलमान ने पिछली फिल्मों को देखते हुए पूरी कोशिश की कि वे एक ही शैली जैसी फिल्मों की ओर न चलें, लेकिन यह कोशिश नाकाम रही और फिल्म को देख दर्शक बोर हो गए। अफसोस की बात यह है कि न केवल सलमान खान, बल्कि फिल्म में दूसरे कलाकार भी फीके दिखाई दिए।

'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान ने 'भाईजान' की भूमिका निभाई है, जिनके तीन भाई हैं। लव, इश्क और मोह.. लव बने हैं सिद्धार्थ निगम. इश्क के रोल में हैं राघव जुयाल और मोह का किरदार निभाया है जस्सी गिल ने।सलमान खान इसमें एक सेल्फ-डिफेंस ट्रेनर हैं, जो पड़ोस में विवादों को सुलझाने के लिए अपने बाइसेप्स और स्ट्रांग आर्म्स का इस्तेमाल करते है। 

वह अपनी गर्लफ्रेंड भाग्य के लिए अपने तरीके सुधारने की कोशिश करते है, लेकिन आखिर में जब उन्हें 'राउडी' अन्ना (जगदीप बाबू) के बारे में पता चलता है कि वह उसे छोड़ने का फैसला करते हैं।फिल्म में सलमान खान शादी करने से मना करते है, क्योंकि उनका मानना है कि शादी से उनके परिवार में लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते है। 

ऐसे में उनके भाई, सलमान के लिए किसी ऐसी लड़की की तलाश करते हैं, जो उनके लिए बिल्कुल सही हो।इस बीच, खूबसूरत और सेक्सी पूजा हेगड़े किराएदार के रूप में उनके घर में रहने के लिए आती है।ऐसा लगता है कि तमिल हिट 'वीरम' पर आधारित फिल्म में ओरिजनल कुछ नहीं जोड़ा गया है। 

निर्देशक फरहाद सामजी का काम आसान रहा होगा: कट, कॉपी और पेस्ट। फिल्म में सर्पोटिव एक्टर है, जो फिल्म के 144 मिनट को देखने योग्य बनाने में योगदान करते हैं।लिस्ट में सबसे ऊपर वेंकटेश है, जो पूजा हेगड़े के भाई का किरदार निभा रहे है। एक कैमियो में राम चरण की भूमिका औप सतीश कौशिक है, जो आपको खूब हसाएंगे।

सिनेमैटोग्राफर वी. मणिकंदन ने कैमरा टेक्निक का शानदार इस्तेमाल किया है। कई फाइट सीक्वेंस आपकी सांसें रोक देंगी। रवि बसरूर ने शानदार गानों को कंपोज किया है।

 

Tags: Bollywood , Salman Khan Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan , Salman Khan , Daggubati Venkatesh , Pooja Hegde , Shehnaaz Gill , Palak Tiwari , Jassie Gill , Raghav Juyal , Bhumika Chawla , Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan , Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Movie , Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Movie Relview , Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review , Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review And Rating , Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Rating

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD